Move to Jagran APP

Mahashivratri 2020 Horoscope: कन्या रा​शि वालों को शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश आज बता रहे हैं 21 फरवरी 2020 महाशिवरात्रि का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 05:00 AM (IST)
Mahashivratri 2020 Horoscope: कन्या रा​शि वालों को शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
Mahashivratri 2020 Horoscope: कन्या रा​शि वालों को शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: महाशिवरात्रि।

आज की भद्रा: सायं 05:05 मिनट से 22 फरवरी को प्रात: 06:13 बजे तक।

राशिफल

मेष: वाणी पर संयम न रखने से उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। शाही खर्च से बचना चाहिए।

वृष: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। विरोधी परास्त होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मिथुन: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव रहेगा। संतान या शिक्षा भी तनाव का कारण हो सकती है।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विरोधी से बचें। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद एवं उत्साहवर्धक होगी।

कन्या: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक: जीविका के क्षेत्र में सचेत रहने की आवश्यकता है। अधीनस्थ कर्मचारी आदि से तनाव मिलेगा। भागदौड़ की स्थिति रहेगी।

धनु: आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

मकर: क्रोध और भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। खान-पान में सावधानी रखें। विष योग है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मीन: पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.