Move to Jagran APP

MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि से पहले इन दो प्रमुख ग्रहों की युति से 3 राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ

MahaShivratri 2023 ज्योतिष विज्ञान में समय-समय पर ग्रहों का राशि परिवर्तन और युति होती रहती है। इसी प्रकार अब महाशिवरात्रि से पहले दो प्रमुख ग्रहों की युति हो रही है जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Fri, 03 Feb 2023 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 03 Feb 2023 07:39 PM (IST)
MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि से पहले इन दो प्रमुख ग्रहों की युति से 3 राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ
MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि पर्व से पहले इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | MahaShivratri 2023, Shani Surya Yuti: हिन्दू पंचांग के अनुसार 18 जनवरी 2023 को पवित्र महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। लेकिन इस महा पर्व से पहले दो प्रमुख ग्रहों की युति होने जा रही है। बता दें कि 13 फरवरी को सुबह 09:21 पर सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे और इस राशि में न्याय देवता शनि देव पहले से उपस्थित रहेंगे। ऐसे में कुंभ राशि में शनि और सूर्य की युति (Shani Surya Yuti 2023) का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव भगवान सूर्य के पुत्र हैं, किन्तु दोनों ग्रहों के स्वाभाव और गुण विपरीत हैं। ऐसे में इस युति का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें शनि-सूर्य की युति से सर्वाधिक लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य युति शुभ मानी जा रही है। इस युति के कारण कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना और प्रशंसा मिल सकती है। इस अवधि में जातकों को अति-आत्मविश्वास से बचना होगा, यह समस्याएं पैदा कर सकती हैं। साथ ही इस दौरान छुपी हुई प्रतिभा सामने आएगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य युति महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, साथ ही मान सम्मान में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़े जातकों को इस दौरान पदोन्नति हासिल हो सकती है और आय अर्जित करने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सलाह दी जाती है कि अपने पैसों का सही रूप से और सोच समझकर उपयोग करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि युति लाभदायक साबित होगी। युति के दौरान धन एवं चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। संभावना यह भी है कि इस दौरान जातकों को गुप्त संपत्ति या पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। निवेश करने से पहले किसी जानकार की सलाह अवश्य लें, इससे लाभ मिलेगा। इसके साथ नौकरी में पदोन्नति का भी योग बन रहा है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.