Move to Jagran APP

Magh Purnima Wishes 2021: चांद-सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, आपको और आपके परिवार को प्रदान हो

Magh Purnima Wishes 2021 आज माघ पूर्णिमा है। आज के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। अगर आप भी अपने दोस्तों को शुभकामना संदेश देना चाहते हैं तो यहां पढ़ें माघ पूर्णिमा के शुभकामना संदेश।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 10:23 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 12:50 PM (IST)
Magh Purnima Wishes 2021: चांद-सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, आपको और आपके परिवार को प्रदान हो
Magh Purnima Wishes 2021: चांद-सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, आपको और आपके परिवार को प्रदान हो

Magh Purnima Wishes 2021: आज माघ पूर्णिमा है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही सत्यानारायण की कथा सुनना भी आज के दिन बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन अगर व्यक्ति अपनी सामर्थ्यनुसार गरीबों को खाना, कपड़े, तिल, गुड़, कंबल घी आदि का दान करता है तो उसे शुभ फल प्राप्त होता है। आज के दिन स्नान और दान का महत्व बहुत ज्यादा होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन श्री हरि विष्णु और हनुमान जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। इस दिन जो व्यक्ति व्रत करता है वो चंद्रमा का पूजन भी करता है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है।

loksabha election banner

आज के दिन की बधाई लोग एक-दूसरे को देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों को शुभकामना संदेश देना चाहते हैं तो यहां पढ़ें माघ पूर्णिमा के शुभकामना संदेश।

1. माघ पूर्णिमा का चांद सबसे सुंदर होता है

और सबसे ज्यादा आशीर्वाद देता है

आशा है इस रात आप सभी पर

चंद्रमा का भरपूर आशीर्वाद बरसे।

माघ पूर्णिमा की हार्दिक बधाई।

2. माघ पूर्णिमा की रात लेकर आती है अपने साथ अमृत वर्षा

जो भर देती है हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से

आशा है ये त्योहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए

आप सभी को माघ पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. चांद सी शीतलता, शुभ्रता, कोमलता, उदारता, प्रेमलता

आपको और आपके परिवार को प्रदान हो

माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

4. हो आप पर धन की वर्षा अपार

मिले सुख समृद्धि बेशुमार

हर रात बन कर आए शरद पूर्णिमा

मिले जीवन में खुशियां बेशुमार।

माघ पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

5. संग गोपिया राधा चली कृष्ण के द्वार

कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार

पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश मिली वो कृष्ण से

रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार

माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.