Move to Jagran APP

Magh Bihu 2021: आज है पोंगल का दूसरा दिन माघ बिहू, जानें कैसे मनाया जाता है यह उत्सव

Magh Bihu 2021 आज पोंगल का दूसरा दिन है। आज का दिन माघ बिहू के नाम से जाना जाता है। इस त्यौहार को बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन असम के लोग भगवान का फसलों की अच्छी पैदावार के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 05:56 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 12:20 PM (IST)
Magh Bihu 2021: आज है पोंगल का दूसरा दिन माघ बिहू, जानें कैसे मनाया जाता है यह उत्सव
Magh Bihu 2021: आज है पोंगल का दूसरा दिन माघ बिहू, जानें कैसे मनाया जाता है यह उत्सव

Magh Bihu 2021: आज पोंगल का दूसरा दिन है। आज का दिन माघ बिहू के नाम से जाना जाता है। यह महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। इस त्यौहार को बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन असम के लोग प्रकृति और भगवान का फसलों की अच्छी पैदावार के लिए शुक्रिया अदा करते हैं। साथ ही जो फसलें पक चुकी होती हैं उनकी कटाई भी करते हैं। आइए जानते हैं माघ बिहू का महत्व और कैसे मनाया जाता है यह त्यौहार।

loksabha election banner

माघ बिहू का महत्‍व:

असम के लोग माघ बिहू के त्यौहार को नए वर्ष की शुरुआत मानते हैं। इस दिन किसान फसलों की कटाई करते हैं। साथ ही भगवान का शुक्रिया भी अदा करते हैं कि उनकी फसल अच्छी हुई। बिहू भी पोंगल की तरह किसानों का त्यौहार है। इस दिन कई पकवान भी बनाए जाते हैं। इनमें खार, आलू पितिका, जाक, मसोर टेंगा मुख्य है। आइए जानते हैं कैसे मनाया जाता है यह त्यौहार।

इस तरह मनाया जाता है यह त्यौहार:

इस दिन पकवान बनाए जाते हैं जो नई फसल से तैयार किए जाते हैं। इसे सबसे पहले भगवान को अर्पित किया जाता है। माघ बिहू के अलावा बोहाग बिहू और कोंगाली बिहू भी मनाते हैं। इस दिन पकवान बनाने के साथ-साथ लोग गाने गाते हैं। साथ ही पारंपरिक नृत्य करते हैं. इस दिन असम के लोग पारंपरिक पोषाक पहनते हैं। वहीं, इस दिन कच्ची हल्दी और उड़द दाल के पेस्ट से नहाया जाता है। नए कपड़े भी पहने जाते हैं। इस दिन एक-दूसरे को तोहफे भी दिए जाते हैं। चावल, दही और गुड़ का नाश्त किया जाता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.