Move to Jagran APP

मां दुर्गा ने इस तरह किया था दैत्य रक्तबीज का संहार, पढ़ें यह पौराणिक कथा

देवी दुर्गा ने दैत्यों के संहार के लिए कई अवतार लिए हैं। उदाहरण के तौर पर- महिषासुर धूम्रविलोचन शुंभ-निशुंभ जैसे कई दैत्यों का वध करने के लिए देवी दुर्गा ने अवतार लिए हैं। इन्हीं में से एक दैत्य था रक्तबीज। यह महाशक्तिशाली था।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 01:27 PM (IST)
मां दुर्गा ने इस तरह किया था दैत्य रक्तबीज का संहार, पढ़ें यह पौराणिक कथा
मां दुर्गा ने इस तरह किया था दैत्य रक्तबीज का संहार, पढ़ें यह पौराणिक कथा

देवी दुर्गा ने दैत्यों के संहार के लिए कई अवतार लिए हैं। उदाहरण के तौर पर- महिषासुर, धूम्रविलोचन, शुंभ-निशुंभ जैसे कई दैत्यों का वध करने के लिए देवी दुर्गा ने अवतार लिए हैं। इन्हीं में से एक दैत्य था रक्तबीज। यह महाशक्तिशाली था। इसकी पौराणिक कथा दुर्गा सप्तशती में बताई गई है। आइए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानते हैं यह रक्तबीज की यह कथा।

prime article banner

दैत्य रक्तबीज बेहद शक्तिशाली था। सभी देवता मिलकर भी उसका वध नहीं कर पाए। दरअसल, रक्तबीज को शिवजी से वरदान प्राप्त था कि जहां-जहां उसके रक्त की बूंदे गिरेंगी वहां से एक और रक्तबीज जैसा दैत्य पैदा होगा। ऐसे में देवताओं से युद्ध के समय जब भी कोई देवता रक्तबीज पर प्रहार कर रहा था और उसके रक्त की बूंद नीचे गिर रही थी तो वहां से एक और रक्तबीज उत्पन्न हो रहा था। यही कारण था कि कोई भी देवता उसे हरा नहीं पा रहा था।

इस समस्या से निपटने के लिए सभी देवताओं ने मां दुर्गा से आग्रह किया कि वो रक्तबीज से युद्ध करें। मां ने उनकी प्रार्थना सुनी और उससे युद्ध किया। जब मां उससे युद्ध कर रही थीं तब जब भी मां रक्तबीज के अंगों को काटकर गिरा रही थीं तब उससे फिर एक नया दैत्य उत्पन्न हो जा रहा था। तब मां ने देवी चंडिका को आदेश दिया कि जब भी वो इस राक्षस पर प्रहार करें तो चंडिका उसका रक्त पी जाएं।

चंडिका मां ने ऐसा ही किया और दैत्या का गिरता रक्त पीना शुरू कर दिया। इससे नया दैत्य उत्पन्न नहीं हो रहा था। चंडिका ने अपना मुंह विकराल कर लिया। उन्होंने कई राक्षसों को निगल लिया और इसी तरह मां दुर्गा ने रक्तबीज का संहार किया।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK