Move to Jagran APP

Lucky Zodiac Sign: इन राशियों पर बनी रहती भगवान शिव की कृपा, जानिए क्या आप भी हैं इसका हिस्सा?

Lucky Zodiac Sign जिन लोगों पर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में आ रही अड़चने दूर हो जाती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर बनी रहती है शिव जी की कृपा?

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Mon, 22 May 2023 03:01 PM (IST)Updated: Mon, 22 May 2023 03:01 PM (IST)
Lucky Zodiac Sign: इन राशियों पर बनी रहती भगवान शिव की कृपा, जानिए क्या आप भी हैं इसका हिस्सा?
Lucky Zodiac Sign: ये तीन राशियां हैं भगवान शिव को अति प्रिय।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Lucky Zodiac Sign: हिन्दू धर्म में भगवान शिव को पालनहार के रूप में पूजा जाता है। जिन जातकों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है, उन्हें जीवन में सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही उन्हें सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र में भी भगवान शिव के सन्दर्भ विस्तार से उल्लेख किया गया है, साथ ही यह भी बताया गया है कि किन-किन राशियों पर उनकी कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं, वह 3 भाग्यशाली राशियां, जिनपर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है।

loksabha election banner

मेष राशि

मेष राशि की गणना सभी 12 राशियों में प्रथम स्थान पर की जाती है। इस राशि के स्वामी मंगल हैं और मान्यता है कि भगवान शिव को यह राशि बहुत प्रिय है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि भगवान शिव की कृपा इस राशि पर हर समय बनी रहती है। मेष राशि के जातकों को सोमवार या प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए।

मकर राशि

ज्योतिष विद्वान बताते हैं कि भगवान शिव को मकर राशि भी बहुत प्रिय है। मकर राशि के शनि देव हैं, जिस वजह से इस राशि पर शनि देव की कृपा भी बनी रहती है। मकर राशि के जातकों को भगवान शिव के आशीर्वाद से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। जातकों को नितदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि भी शिव जी को बहुत प्रिय है। इस राशि के स्वामी शनि देव हैं और शनि देव की शुभ द्रष्टि भी इस राशि पर बनी रहती है। मान्यता है कि प्रत्येक दिन भगवान शिव की उपासना करने से और नितदिन एक माला 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं और भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.