Move to Jagran APP

सिंहस्थ में आए संतों ने यमुना की सफाई का संकल्प लिया

सिंहस्थ में आए संतों ने यमुना की सफाई का संकल्प लिया है। एक दिसंबर से ब्रज में संत सत्याग्रह पर बैठेंगे।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 20 May 2016 12:00 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2016 12:06 PM (IST)
सिंहस्थ में आए संतों ने यमुना की सफाई का संकल्प लिया

उज्जैन। सिंहस्थ में आए संतों ने यमुना की सफाई का संकल्प लिया है। एक दिसंबर से ब्रज में संत सत्याग्रह पर बैठेंगे। अगर यमुना की सफाई के लिए सख्त कदम नहीं उठाए गए तो सत्याग्रह अलग-अलग चरणों में जारी रहेगा। सिंहस्थ में आए प्रमुख संतों के बीच इसे लेकर सहमति भी बन चुकी है।

loksabha election banner

अब राजनीतिक दलों से संत नहीं ठगे जाएंगे। ये बात मलूकपीठाधीश्वर राजेंद्रदासजी ने गुरुवार को प्रवचन के दौरान कही। उन्होंने कहा, भोले संतों को सालों से राजनीतिक दलों द्वारा ठगा जा रहा है। इसलिए अब रेलमार्ग, राजमार्ग पर सत्याग्रह किया जाएगा। उन्होंने देशभर के संतों से एकजुट होकर एक मंच पर आने की अपील की। बोले, बिना संतों की एकजुटता के इस देश का भला नहीं हो सकता।

इस थोथे स्नान का क्या मतलब

राजेंद्रदास जी ने कहा, जब तक गौ हत्या बंद नहीं होगी। नदियों को जीवन नहीं मिलेगा, तब तक इस थोथे स्नान का भी क्या मतलब। उन्होंने कहा कि अमृत स्नान में संतों को स्नान करने से इंकार कर देना था। पहले अपनी मांगें पूरी करवानी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.