Move to Jagran APP

Lucky Colour: क्या है आपका लकी कलर? दिन के हिसाब से चुन सकते हैं रंग

Lucky Colour हमारी संस्कृति और सभ्यता जितनी पौराणिक है उतनी ही साइंटिफिक भी है। विदेशों में जिन बातों की चर्चा आज हो रही है उन्हें हमारे ऋषि मुनियों ने बहुत पहले ही खोज लिया था।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 09:30 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 02:27 PM (IST)
Lucky Colour: क्या है आपका लकी कलर? दिन के हिसाब से चुन सकते हैं रंग
Lucky Colour: क्या है आपका लकी कलर? दिन के हिसाब से चुन सकते हैं रंग

Lucky Colour: हमारी संस्कृति और सभ्यता जितनी पौराणिक है उतनी ही साइंटिफिक भी है। विदेशों में जिन बातों की चर्चा आज हो रही है उन्हें हमारे ऋषि मुनियों ने बहुत पहले ही खोज लिया था। उन्ही में से एक है कलर थेरेपी, यानी रंगों का हमारे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव। ज्योतिषाचार्या साक्षी शर्मा के अनुसार, ज्योतिषिय ग्रंथो में दिन के हिसाब से लकी कलर बताये गए है। जिनके प्रयोग से हमारे जीवन मे खुशियां आ सकती है और सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं। आइये जानते हैं हर दिन हमें किस कलर का इस्तेमाल करना चाहिए।

loksabha election banner

सोमवार:

सोमवार को भोलेनाथ का दिन कहा जाता है। इस दिन के लिए सफेद रंग का वर्णन किया गया है। इसलिए सफेद रंग के कपड़े सोमवार के लिए लाभदायक है।

मंगलवार:

हनुमानजी इस दिन के शासक है। अतः उनका प्रिय रंग लाल इस दिन के लिए विशेष होता है। इस दिन आप लाल रंग के फूल से घर को सजायें और लाल रंग के कपड़े पहने।

बुधवार:  

बुधवार को गणेश जी की उपासना की जाती है। उनको दूर्वा अतिप्रिय है। इस दिन आपको हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

गुरुवार:

भगवान विष्णु को प्रिय दिन गुरुवार को आपको पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। ये मां सरस्वती और साईं बाबा की पूजा अर्चना का दिन भी है।

शुक्रवार:

माँ लक्ष्मी की कृपा के लिए शुक्रवार को हल्का गुलाबी रंग अच्छा रहता है। शुक्रवार को मां संतोषी का वार भी कहा गया है।

शनिवार:

शनिदेव को प्रसन्न रखने के लिए बैंगनी या काले वस्त्र पहनने चाहिए। ये न्याय के देवता शनि का वार है। इस दिन हनुमान जी की भी पूजा होती है।

रविवार:

रविवार सूर्य देव का दिन है। सूर्य देव हमारे जीवन में कॉन्फिडेंस के कारक है। ऐसे में इस दिन यदि हम वाइट या ऑरेंज कलर पहनते है तो इससे हमारे कॉन्फिडेंस की वृद्धि होती है। कार्यस्थल पर अच्छे संपर्क भी बनते हैं।

डिस्क्लेमर-

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. '' 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.