24 दिसम्बर को जन्म लेने वालों के पास देर से सही पर छप्पर फाड़ कर आयेगा धन
यदि आप का जन्म हुआ है 24 दिसंबर को तो जोखिम भरे साहसी कदम उठाने के लिए समय अनुकूल है, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- आप एक बार फिर तीव्र गति से आगे बढ़ जाएंगे। इस समय आपके लिए ऐसे नए निवेश सबसे लाभकारी होंगे, जो उसी क्षण किए गए हों। आपके लिए यह संपत्ति जोड़ने के लिहाज से बहुत अच्छा समय रहेगा। आर्थिक लाभ, मित्रों का समागम, पारिवारिक जीवन में हंसी खुशी का माहौल व्यक्ति विशेष से संबंध बनेंगे। आमतौर पर आप आदर्श मेजबान होते हैं और मिलने जुलने के शौकीन होते हैं। जोखिम भरे साहसी कदम उठाने के लिए समय अनुकूल है।
आपकी कार्यशैली- किस्मत आपके साथ है। इसलिए नुकसान की संभावना बहुत कम है। आप सक्रिय और कर्मठ हैं और साथ में जुटकर काम करने वाले भी। आप स्वभाव से गंभीर है और विनम्रता आपके प्रधान लक्षणों में से एक है। खासकर, अपनी प्लानिंग क्षमता का। आगे बढ़ने और कुछ हटकर करने की प्रबल इच्छा इस समय आपकी दिशा और चुनाव को प्रभावित करेगी।
प्रेम रोमांस- आप अपने पार्टनर के प्रति अक्सर बहुत प्रेम दिखाते हैं। आपके लिए थोड़े विलंब से विवाह करना अच्छा होगा। यदि आप किस्मत का इशारा समझते हों तो आगे बढ़ जाइए, चाहे आपके प्रेम संबंध किसी भी स्थिति में हों। आपके लिए प्रेम की एक विशेष चमक होती है और आप अपनी भावनाओं का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने में संकोच नहीं करते।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- आप बुद्धिमान सावधान और परिश्रमी हैं। सामान्य तौर पर आप अपनी किस्मत की कहानी खुद लिखेंगे।आपको पैसा किसी जादुई तरीके से या पैतृक संपत्ति के रूप में नहीं मिलेगा। धन आपके जीवन में थोड़ा देर से आएगा, लेकिन जब आएगा तो छप्पर फाड़कर आएगा। शिक्षा, कला, धार्मिक क्षेत्र, कानून, न्याय, राजनीति प्रशासन बिजनेस या बैंकिग के क्षेत्रों में आप खासे सफल हो सकते हैं। आपमें सेवाभाव काफी है और आपमें कर्तव्य का प्रबल बोध भी रहता है। यदि आप नौकरी में हैं तो आप सत्यप्रेमी हैं और प्रायः अपना वादा निभाते हैं। आपको सावधान रहना होगा कि आपका पद और आपकी समृद्धि कहीं आपके दुश्मनों की चालबाजियां से खतरे में न पड़ जाए।
स्वास्थ्य- आप पेट या गठिया से ग्रस्त हो सकते हैं। आपके निराशा के मूड के कारण अशान्ति होती है। आपको तनाव से बचना चाहिए।
आश्चर्यजनक बात- आप आसानी से दोस्त बनाते हैं और आप उनसे लगाव रखते हैं। आप साहसी स्वतंत्र और निर्भीक हैं। आप अच्छे स्पोर्टसमैन की मानसिकता रखते हैं। देश विदेश की यात्रा आपके लिए मुफीद है।
चेतावनी- कई बार आप अपनी परेशानी को दूर करने के लिए नशे की ओर उन्मुख होते हैं। आपको मादक द्रव्यों से दूर रहना चाहिए।
शुभ दिन- मंगलवार और शनिवार।
शुभ रंग- लाल और नीला।
पं. विजय त्रिपाठी विजय