21 सितम्बर को जन्म हुआ है तो अप्रिय स्थितियों से बचते हुए चलें कारोबार में होगा लाभ
यदि आप का जन्म हुआ है 21 सितम्बर को तो शुभ मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने से प्रसन्नता मिलने की संभावना है, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- स्थान परिवर्तन संभव है। शुभ तथा महत्वपूर्ण कार्यों का वहन करेंगे। भूमि जायदाद संबंधी खर्च हो सकता है। आय व्यय की स्थिति कुछ चिन्ता जनक रहेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से निपटना आवश्यक होगा। शुभ मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने से प्रसन्नताएं बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम गरम होगा। कामकाज में स्थिरता रहेगी। मित्रों के साहचर्य और आमोद प्रमोद में दिन व्यतीत हांंगे। इष्ट मित्रों का परिवार में समागम होगा। इस समय आपकी झिझक और शंकाएं कम होंगी। आप कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।
आपकी कार्यशैली- अतीत से नाता तोड़ेंगे और एक ऐसे दौर में दाखिल होंगे, जब आप नए काम करने के लिए तैयार होंगे। इस समय आपके मस्तिष्क में परिवर्तनों की एक पूरी श्रंखला घुमड़ेगी। पुराने तरीके से सोचना और काम करना छोड़कर नई तरह से सोचने और काम करने की शैली अपनाने से आपको बहुत से लाभ मिलेंगे।
प्रेम और रोमांस- राशिचक्र की सबसे प्रेमिल राशि होने के कारण आप एक के बाद एक रोमांस करते जाते हैं। प्रेम की दृष्टि से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों को नए अनुभव मिलेंगे। आप अपने वर्तमान रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए उत्सुक रहेंगे।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- कारोबार के सिलसिले में किसी से बहस तकरार होने से चिन्ताएं बढ़ सकती है। लाभकारक गतिविधियां प्रबल होंगी। और आर्थिक संकोच भी नष्ट होंगे। पराक्रम की वृद्धि होगी और लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। कारोबार में विशेष प्रयास सार्थक होंगे, निकट दूर की यात्रा भी सम्भव है। जोखिम भरे साहसी कदम उठाने के लिए समय अनुकूल है। किस्मत आपके साथ है, इसलिए नुकसान की संभावना बहुत कम है। यदि आप नौकरी में हैं तो जो काम आपने कुछ समय पहले पोस्टपोन कर दिये थे अब उन कामों को निपटाने का समय आ गया है।
स्वास्थ्य- लीवर और वजन वृद्धि की चिंताएं परेशान करती रहेंगी। जिनकी उम्र पचास साल से अधिक है उन्हें ब्लड शुगर का भी ध्यान रखना चाहिए।
आश्चर्यजनक बात- राह में आने वाली बाधाओं को मुकाबला करने के बजाए उन्हें इग्नोर कर देना बेहतर है। नए प्रभावी लोगों से मिलना अप्रत्याशित रूप से लाभकारी होगा।
चेतावनी- आपको दी गई सलाहें आपकी रक्षा करेंगी यह सुनिश्चित कर लें कि आप किसी अप्रिय गतिविधि से दूर रहें।
शुभ दिन- सोमवार आैर गुरूवार।
शुभ रंग- सफेद, पीला, आैर क्रीम।
-पंडित विजय त्रिपाठी विजय