यदि 07 सितम्बर को जन्म हुआ है तो इस साल तय है पदोन्नति
यदि आप का जन्म हुआ है 07 सितम्बर को तो इस साल आपका प्रमोशन पक्का है। ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- व्यवहार में स्वप्रयासों द्वारा राज्यपक्ष से अर्थ लाभ होगा। सुख प्राप्ति होगी। व्यापार में प्रगति और बौद्धिक कार्यों में सम्मान बढ़ेगा। शुभ मंगल कार्यों व यात्राओं के प्रसंग पैदा हांगे। अधिकार और प्रतिष्ठा हेतु अधिक साहस की जरूरत है। परिश्रम पूर्ण चेष्टाआें का शुभ लाभ निकलेगा और हार्दिक प्रसन्नता भी बढे़गी, संघर्ष के उपरान्त विजय भी होगी। अध्ययन कार्य में सफलता धर्म के प्रति जागरूक रहेंगे, कुसंगति से बचें।
आपकी कार्यशैली- आप बुद्धिमान सावधान और परिश्रमी हैं। आप सक्रिय और कर्मठ हैं और साथ में जुटकर काम करने वाले भी। आप स्वभाव से गंभीर है और विनम्रता आपके प्रधान लक्षणों में से एक है। आपमें सेवाभाव काफी है और आपमें कर्तव्य का प्रबल बोध भी रहता है। नवीनतम कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर में प्रवीण होना और जिम में कसरत करना भी आपको अच्छा लगता है। आपको अपने शौकों में आनन्द मिलता है।
प्रेम रोमांस- गोपनीयता और गहन भावनाओं का तालमेल आपको रास आता है। एक बार आप प्रेम करने लगें, तो आपके लिए कोई काम बड़ा नहीं है। आप रिश्ते को प्रगाढ़ बनाने की हरसम्भव कोशिश करते हैं और इसे पूर्णता के स्तर पर ले जाने का प्रयास करते हैं।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- नई रणनीतियां बनाने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। खासकर तब, जब आप स्वयं इस दिशा में पहल करें और मदद के लिए किसी दूसरे आदमी के भरोसे न बैठें। कृषि वन शिक्षा जीवविज्ञान फैक्टरियों और बड़े संगठनों से जुड़े काम आपके लिए उपयुक्त हैं। ऊंचे या नीचे पदों पर काम करने वाले कई लोग आपकी राह में बाधाएं डालेंगे, परन्तु आप सभी बाधाओं को पार कर लेंगे। आपको किसी बहुत उच्च पदस्थ व्यक्ति का शक्तिशाली संरक्षण प्राप्त होगा, खासकर तब जब आप सेना/पुलिस में हों। सर्विस में आपके कार्यों से आपके अधिकारी खुश रहेंगे। आप इस वर्ष प्रमोशन पा सकते हैं।
स्वास्थ्य- यह प्रवृत्ति होती है कि आपको कोई रोग न हो, फिर भी स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं। आंतों, लीवर, या ज्वायंट संबंधी रोग सम्भव हैं।
आश्चर्यजनक बात- आपमें से ज्यादातर लोग बहुत सी गतिविधियों और पूर्ण शांति के विरोधाभासी तालमेल को पसंद करते हैं। आमतौर पर आप आदर्श मेजबान होते हैं।
चेतावनी- अनावश्यक भय की वजह से आप मानसिक परेशानी का सामना करते हैं। इससे बचें।
शुभ दिन- गुरूवार आैर कई बार सोमवार।
शुभ रंग- लाल, गुलाबी, बैंगनी आैर काला।
-पंडित विजय त्रिपाठी विजय