07 नवम्बर को जन्म हुआ है तो आप दूसरों से आगे निकल जायेंगे
यदि आप का जन्म हुआ है 07 नवम्बर को तो परिश्रम के द्धारा जीवन की सभी समस्याओं पर विजय पा सकेंगे, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- पारिवारिक व्यय में कटौती करना चाहेंगे। कुटुम्ब में विवाद बढ़ेंगे। परिवार में अशांति रहेगी। कोष में कमी आयेगी। दाम्पत्य जीवन के विवाद सुख को विषैला कर सकते है। प्रयास की सफलता में बाधाएं आयेगी। विरोधी प्रबल होंगे। परिश्रम के द्वारा जीवन की सभी समस्याओं पर विजय पा सकेंगे। मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार की आय बढे़गी। उद्योग व्यापार की स्थिति अनुकूल है। विवादित मामलों में सफलता मिलेगी, रचनात्मक कार्यों में सफलता, श्रम साध्य होगा।
आपकी कार्यशैली- आप अपनी भावनाओं का प्रदर्शन नहीं करते परन्तु अन्दर से उन्हें महसूस करते हैं। आपके लिए सलाह है कि बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग आपकी स्थिति को सुदृढ़ बना देगा। आपकी राशि का प्रधान तत्व वायु होने के कारण आप मूडी होते है और उतावलापन प्रदर्शित करते हैं। आप दूसरी राशियों के मुकाबले बेहतर बन सकते हैं। आपको आगे वाली घटनाओं का पहले से ही आभास हो जाता है। प्रतियोगिता कठिन होगी, परंतु अपने अनुभव के कारण आप दूसरों से आगे निकल पाएंगे।
प्रेम रोमांस- अपनी इच्छाएं पूरी करने तक आप आमतौर पर बाकी सारी चीजों को एक तरफ रखने के इच्छुक रहते हैं। आपके लिए अपनी भावनाओं को प्रकट करना आसान नहीं होता, चाहे आपके दिल में प्रेम का संगीत कितनी ही तेजी से क्यों न बज रहा हो। आप अपने पार्टनर के प्रति अक्सर बहुत प्रेम दिखाते हैं।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- आपका मस्तिष्क हमेशा सक्रिय रहता है, इसलिए आपके दिल दिमाग में हर समय नए नए विचार आते रहते हैं। धन अक्सर आपको चकमा दे जाता है। आपको जुए सट्टेबाजी में पैसा नहीं फंसाना चाहिए, क्योंकि आपको इनमें लाभ के बजाय हानि ही अधिक होगी। आप एक वैचारिक व्यक्ति के रूप में काम करते समय सबसे खुश रहते हैं। सुखद बात यह है कि आप जो भी काम करेंगे, हड़बड़ी में नहीं करेंगे, बल्कि सोच-विचार कर और तसल्ली से करेंगे। यदि आप नौकरी में हैं तो इस दौरान आपके कैरियर के कोई बड़ा परिवर्तन आएगा। परिणाम आपके अनुकूल होंगे। पैसा जोड़ने के मामले में सफल होंगे।
स्वास्थ्य- आप अच्छे भोजन को लेकर बहुत परेशान रहते हैं, आपको भोजन कम मात्रा में लेना चाहिए वरना आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
आश्चर्यजनक बात- निरंतर प्रयास, प्रेरणा की प्रबलता और चिंतन यह तीन जादुई नुस्खे मनचाहे परिणाम दिलवाने में आपकी मदद करेंगे।
चेतावनी- आपके प्रोफेशन और बिजनेस मे नए अवसर, नए संबंध, नए समझौतों के बारे में काफी विचार-विमर्श होने की संभावना है। आप लक्ष्य हासिल करने के लिए सफल योजना बनाएं।
शुभ दिन- सोमवार, आैर शुक्रवार।
शुभ रंग- हरा, बैंगनी, आैर मांउट ब्लू।
-पंडित विजय त्रिपाठी विजय website- www.astroworldindia.com