05 नवम्बर को जन्म हुआ है तो बिजनेस डील में सफलता हासिल कर सकते हैं
यदि आप का जन्म हुआ है 05 नवम्बर को तो आपको अधिक भाग दौड़ के बाद ही सफलता हाथ लगेगी, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- प्रतिष्ठित मित्रों से सहयोग पाना सहज होगा। श्रमिक वर्ग व छोटों से धीरज से काम लें। स्वयं परिश्रम करना आवश्यक होगा। कुछ अच्छा तो कुछ खराब असर भी रहेगा। यथेष्ट लाभ से कुछ उत्तरदायित्व पूरे हो जायेंगे। घर परिवार में बेचैनी बढ़ेगी। वैवाहिक निर्णयों के विषय में किसी सूचना से विचलित होंगे। परिवार की चिंता व्याप्त होगी। परिवार में शांति होगी। अधिक भाग दौड़ के बाद ही सफलता हाथ लगेगी।
आपकी कार्यशैली- आपकी राशि चर राशि है और आपको समझाना आसान नहीं होता, क्योंकि आपके विचार तेजी से बदलते रहते हैं। आप यह पसंद नहीं करते की कोई आपके जीवन में दखल दे। कई बार आप अनिर्णय की स्थिति में डावांडोल रहते हैं और इस बात पर विचार नहीं करते कि दूसरे लोग आपके निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
प्रेम रोमांस- इस बात की संभावना है कि आपको कई मुश्किल सवालों से जूझना होगा जैसे आपके प्रेम संबंध का भविष्य। यदि आप थोड़ा सा अतिरिक्त चिंतन और प्रयास कर लें, तो आप अपने प्रेम संबंध में नई गर्मजोशी पैदा कर सकते हैं।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- आपका संकल्प और इच्छा शक्ति बेहद तनावपूर्ण स्थितियों में भी आपको सफलता दिलाएगी। कई बार बहुत बड़ी रकम खर्च हो जाएगी, परंतु जल्दी ही आप इस कमी से उबर जाएंगे और अनिश्चितताओं का हल ढूंढ पाएंगे। आप सबको खुश रखने के लिए भौतिक सुख सुविधाओं में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। दरअसल चुनौतियों में आपको आनन्द मिलता है। आप ईमानदार और भरोसेमंद हैं। आप चापलूसों या कपटी लोगों को कतई पसंद नहीं करते और अक्सर उन्हें शत्रु बना लेते हैं। बिजनेस डील में आप अधिक सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों के लिए पेंटिग परफ्यूम साफ्टवेयर हार्डवेयर इंजीनियरिंग आपके लिए अच्छे क्षेत्र हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- सांस संबंधी समस्याओं की वजह से आपको परेशानी हो सकती है गले या सीने की समस्या अस्थमा और से संबंधित कष्ट सम्भावित है।
आश्चर्यजनक बात- अगर किसी चीज में आपकी रूचि नहीं है, तो कई बार इतने उदासीन हो सकते हैं कि लोगों को आपका व्यवहार बेगाना लग सकता है। इसलिए जहां तक संभव हो अपने विचार स्पष्ट रखें।
चेतावनी- आपको समझौते करने से पहले पार्टनर की भावनाएं और विश्वसनीयता के बारे में पूरा विश्वास होना चाहिए। आप शौक में ऐसी गतिविधियां शामिल करें कि मस्तिष्क विकसित होता रहे।
शुभ दिन- बुधवार और शुक्रवार।
शुभ रंग- हरा, और सफेद।
-पंडित विजय त्रिपाठी विजय