04 नवम्बर को जन्म हुआ है तो लाभदायक समाचार भी मिलेंगे और मित्रों का आगमन भी होगा
यदि आप का जन्म हुआ है 04 नवम्बर को तो आपको प्रगति के नए अवसर मिलेंगे, ये आपका वार्षिक भविष्यफल स्पष्ट बताता है।
सामान्य फल- आप उत्साह से जो भी करेंगे, लाभदायक सिद्ध होगा। कुछ महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व पूरे करने के लिए धन संकोच हो सकता है। लाभदायक समाचार भी मिलेंगे और मित्रों का आगमन भी होगा। गंभीरतापूर्वक ही किसी मामले को जांच परख कर देखना जरूरी होगा अन्यथा प्रायश्चित करना पड़ सकता है। अपनी स्थिति के अनुसार ही मान सम्मान का ख्याल रखें। परिवार की चिंता व्याप्त होगी। आपकी किसी लापरवाही के कारण विरोधियों को बढ़ावा मिल सकता है।
आपकी कार्यशैली- अनावश्यक कार्यो में व्यस्तता होगी। किसी अच्छे समाचार के बाद अभीष्ट कार्य सफलता का आनन्द प्राप्त होगा। समय का सदुपयोग करें। निकट दूर की यात्राओं के प्रसंग लाभकारी होंगे। अधिकतर आप अनिर्णय की स्थिति में रहते हैं और इस बात पर जल्दी विचार नहीं करते कि और लोग आपके निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
प्रेम रोमांस- दाम्पत्य जीवन में पूर्ण सहयोग और प्रगाढ़ता होगी। जब आप प्रेम में होते हैं, तो आपकी संवेदनशीलता बढ़ जाती है और आप अपने प्रेम संबंध को स्थिरिता प्रदान करने के लिए समझौता करने के लिए तैयार रहते हैं, आमतौर पर आप बहुत रोमांटिक हैं।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- जल्दबाजी की आदत और कभी कभी आलस्य की वजह से आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। किताबों में बताए गए पारम्परिक तरीके आपको पसंद नहीं होते। आप बहुत अच्छे कारोबारी और निवेशक साबित होंगे। आमतौर पर आपको भूमि भवन से संबंधित सौदे लाभदायक होंगे। आप पैसे कमाने को चुनौती के रूप में लेते हैं और इस वजह से आप अक्सर शेयर या सट्टे के चंगुल में फंस जाते हैं। कई बार बहुत बड़ी रकम खर्च हो जाएगी, परंतु जल्दी ही आप इस कमी से उबर जाएंगे और अनिश्चितताओं का हल ढूंढ पाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए समय कुछ विशेष देने वाला होगा यह बोनस या प्रमोशन के रूप में हो सकता है।
स्वास्थ्य- आपको त्वचा और लीवर से जुड़ी कुछ नई समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना होगा।
आश्चर्यजनक बात- साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेंगे । प्रयासों में सफलता मिलेगी। धन लाभ भी संभव है। भोजन और भौतिक सुख सुविधाओं के प्रति आपकी कमजोरी आपके लिए तकलीफदेह हो सकती है।
चेतावनी- अपनी स्थिति के अनुसार मान सम्मान का ख्याल रखें। निर्मूल शंकाए नष्ट होंगी। आपको सावधान रहना होगा।
शुभ दिन- रविवार और बुधवार।
शुभ रंग- नारंगी और हरा।
-पंडित विजय त्रिपाठी विजय