02 जुलाई को जन्म लेने वालों को सतत् परिश्रम से मिलती है सफलता
यदि आप का जन्म हुआ है 02 जुलाई को तो पंडित विजय त्रिपाठी विजय बता रहे हैं कि कैसा होगा आपका वार्षिक भविष्यफल।
सामान्य फल- पढ़ना और लिखना आपको पसंद है खासकर नाटक। आप स्वभाव से गंभीर है और विनम्रता आपके प्रधान लक्षणों में से एक है। तरह-तरह के कपड़े को इकट्ठे करना एक अच्छा शौक है। आपमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है। सतत् परिश्रम से आपको सफलता मिलती है, जो लम्बे ओर कठोर श्रम का परिणाम होती है। देश विदेश की यात्रा और अलग-अलग देशों या प्रांतो का भोजन भी आपके लिए अच्छे शौक हैं। पुराने, क्लासिक दिखने वाले फर्नीचर को इकट्ठे करना भी आपकी हाबी हो सकती है।
आपकी कार्यशैली- आप अच्छे खिलाड़ी हैं, शिकार के शौकीन हैं और आपको आउटडोर जीवन पसंद है आपमें नाटकीय प्रतिभा भी होती है। इसलिए आपको इनसे जुड़े व्यवसाय भी रास आएंगे। आप अपने व्यक्तित्व के पहलुओं को उजागर करना शुरू करते हैं और तभी यह पता चलता है कि आप सामने वाले का कितना ध्यान रखते हैं।
प्रेम रोमांस- आपकी तटस्थ अविचलित मुद्रा काफी शक्ति देती है। ऐसा इसलिए नहीं होता, क्योंकि आपमें बेवफाई का जन्मजात गुण होता है, बल्कि ऐसा दूसरों के प्रभाव के कारण होता है। आपको फर्क इस बात से पड़ता है कि आप इस बात को जताने के नए-नए तरीके खोजें कि आप एक दूसरे की कितनी परवाह करते हैं और करीबी मुलाकातों की संभावना को ज्यादा अच्छे से टटोलें।
बिजनेस और आर्थिक स्थिति- आप उन सभी व्यवसायों में सफल हो सकते हैं, जहां कठोर परिश्रम और निरंतर जुटे रहने की आदत काम आएं। आमतौर पर आप अपनी किस्मत खुद बनाते हैं और अपनी सफलता की कहानी खुद लिखते हैं। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और बिजनेस में चतुर हैं। कृषि वन शिक्षा जीवविज्ञान फैक्टरियों और बड़े संगठनों से जुड़े काम आपके लिए उपयुक्त हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो खासकर तब जब आप सेना मेडिकल पुलिस प्रशासन या प्राइवेट जॉब में हों। सर्विस में आपके कार्यों से आपके अधिकारी खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- आप संधिवात से ग्रस्त हो सकते हैं। आपमें निराशा और हताशा के मूड का शिकार होने की प्रवृत्ति होती है। अनायास डर की वजह से भी आप अनावश्यक रूप से मानसिक परेशानी का सामना करते हैं।
आश्चर्यजनक बात- आपका घर अलंकृत ही नहीं, सुरूचिपूर्ण भी होना चाहिए। आपको बगीचा लगाना अच्छा लगता है। आप संगीत खुशबू और लाइटिंग भी पसंद करते हैं।
चेतावनी- आपमें कई लोग किसी नए मार्ग पर चलने में या कोई नया काम सोचने में सफलता हासिल करेंगे।
शुभ दिन- गुरूवार और सोमवार।
शुभ रंग- लाल, गुलाबी, बैंगनी और काला।