परिश्रमी होते हैं वृष राशि में जन्मे लोग
पंडित विजय त्रिपाठी ' विजय' के अनुसार सायन कुंडली कहती है कि जिन लोगों का जन्म वृषभ राशि में होता है वे अत्यंत संतोष और परिश्रमी होते हैं।
जानें वृष राशि वालों की विशेषता
सायन कुंडली के अनुसार वृषभ राशि यानि 20 अप्रैल से 20 मई के बीच जन्म लेने वाले व्यक्ति अत्यंत आप दृढ़ प्रतिज्ञ, हठीले, सन्तोषी और परिश्रमी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को मुख्य रूप से गले और हृदय रोग का भय रहता है पाचन-क्रिया भी कमजोर होती है इसीलिए इन्हें हल्का भोजन करना चाहिए।
जीवन पर पड़ने वाला प्रभाव
इस राशि में जन्म लेने वाले को तीसरे वर्ष में अग्नि से 6 और 10 वें वर्ष में ऊंचे स्थान से गिरने का भय, 16 वें वर्ष में सर्प से, 25 वें वर्ष में जल से, और 30-33- 46-52 और 53वें वर्ष में विभिन्न कारणों से शरीर को कष्ट हो सकता है। ऐसे व्यक्ति की पूर्णायु 85 वर्ष की मानी जाती है।
मित्रों का मिलेगा साथ
ऐसे लोगों की जीवन में हमेशा आधुनिक विचार वाले व्यक्तियों से मित्रता होगी। मित्रों पर शासन करने वाले स्वभाव से इन्हें बचना होगा वरना ये मित्रों को शत्रु में बदल सकता है। फालतू बातें करने वालों और जासूसी करने वालों से वृष राशि वालों की मित्रता कभी नहीं हो सकती है। इनका मित्रों के प्रति, प्रेम-पूर्वक बर्ताव रहेगा।
आर्थिक और व्यवसायिक प्रभाव
वृष राशि वालों की हमेशा व्यापार करने में रुचि होती है, लेकिन कभी अति सम्पन्नता नहीं रहेगी। धन संग्रह भी नहीं कर सकेंगे। ऐसे लोग अक्सर संगीत कला में निपुण पाये जाते हैं। राजकीय कार्य में सफलता मिल सकती है। प्रेम के कारण ये लोग सबकुछ दांव पर लगा देते हैं। आपके लिए शुभ रंग सफेद, शुभ बहुमूल्य वस्तुये सोना और हीरा, शुभ दिन शुक्रवार और शुभ अंक 2-3-6-7 होंगे।