Move to Jagran APP

Kendra Trikon Rajyog: शनि वक्री से हो रहा है अद्भुत राजयोग का निर्माण, जान लीजिए किन राशियों पर बरसेगी कृपा?

Shani Vakri 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं तो उसके कारण कई प्रकार के योग का निर्माण होता है। बता दें कि शनि वक्री के कारण केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Sat, 03 Jun 2023 01:29 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2023 01:29 PM (IST)
Kendra Trikon Rajyog: शनि वक्री से हो रहा है अद्भुत राजयोग का निर्माण, जान लीजिए किन राशियों पर बरसेगी कृपा?
Kendra Trikon Rajyog: केंद्र त्रिकोण राजयोग से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Kendra Trikon Rajyog, Shani Vakri 2023: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें कि कर्म फल के स्वामी शनि स्वराशि कुंभ में वक्री होने जा रही हैं। इसके कारण कई प्रकार के योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग के अनुसार, 17 जून को रात्रि 10 बजकर 48 मिनट (Shani Vakri 2023 Date) पर शनि देव, कुंभ राशि में वक्री होंगे। शनि की उल्टी चाल के कारण केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। इस दौरान व्यक्ति को कई क्षेत्रों में सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आईए जानते हैं, किन-किन राशियों को केंद्र त्रिकोण राजयोग से मिलेगा लाभ?

loksabha election banner

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनि वक्री के कारण बन रहे केंद्र त्रिकोण राजयोग लाभकारी साबित होगा। इस दौरान व्यापार एवं व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ के भी संकेत मिल रहे हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस दौरान कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही परिवार के सहयोग से रुका हुआ काम पूरा होगा और आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। जीवन साथी के साथ भी अच्छा समय बताएंगे।

सिंह राशि

शनि वक्री के कारण बन रहे केंद्र त्रिकोण राजयोग से सिंह राशि मुनाफा होता हुआ दिख रहा है। इस अवधि में आर्थिक क्षेत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वहीं मां लक्ष्मी की कृपा जातक पर बनी रहेगी। इस दौरान कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त हो सकती है। जो लोग जीवन में नए अवसर तलाश रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.