Move to Jagran APP

04 नवंबर 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा

Karwa Chauth Horoscope Today करवा चौथ के दिन जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 04 नवंबर 2020 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 10:40 AM (IST)
04 नवंबर 2020 का राशिफल: कुंभ राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा
कुंभ राशि वालों के धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि

Karwa Chauth Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज की भद्रा: दोपहर 02:22 बजे से रात्रि के 05:25 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: करवाचौथ, गणेश चतुर्थी व्रत, दशरथ चतुर्थी।

राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

वृष: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मिथुन: सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में रुचि लेंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

कन्या: जीवनसाथी का सहयेाग मिलेगा। व्यावसायिक और आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शासन सत्ता से आशातीत सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। गृहकार्य में व्यस्त रहेंगे।

धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन किसी मित्र के कारण तनाव मिल सकता है।

मकर: दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.