Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी सास को दें ये शुभ गिफ्ट, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
करवा चौथ के दिन सास अपनी बहु को सरगी और सुहाग का सामान देती हैं। साथ ही उन्हें सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद भी देती हैं। इसी के साथ करवाचौथ के दिन बहुए ...और पढ़ें

Karwa Chauth 2025 gift ideas (Picture Credit: Freepik)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस बार करवा चौथ का व्रत इस साल 10 अक्टूबर, शुक्रवार को किया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस खास मौके पर अपनी सास को उपहार देने का भी चलन है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे उपहार बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपनी सास को देते हैं, तो इससे आपके बीच का प्यार तो बढ़ता ही है। साथ ही इन तोहफों को काफी शुभ भी माना गया है। चलिए जानते हैं इस बारे में।
शृंगार में दें ये सामान
करवा चौथ के दिन सास अपनी बहु को सरगी देती है। वहीं बहुएं अपनी सास को शगुन के रूप में मीठा करवा, कपड़े, शृंगार का सामान आदि देती हैं। ऐसे में करवा चौथ पर अपनी सास को उपहार के रूप में शृंगार का सामान देना शुभ होता है। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में शृंगार के सामान में बिंदी, काजल, बिछिया, कांच की चूड़ियां, सिंदूर, मेंहदी/आलता आदि जरूर शामिल करें।

शुभ हैं ये उपहार
सोने या चांदी का कोई आभूषण भी दे सकती हैं। ऐसा करने बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आप अपनी सास को सोने की चैन, चांदी की पालन या बिछिया आदि से सकते हैं। इन उपहारों को सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है।

दें इस रंग की साड़ी
आप करवा चौथ के दिन अपनी सास को साड़ी भी उपहार के रूप में दे सकते हैं। इस दिन पर लाल, पीले, हरे या गुलाबी रंग की साड़ी देना शुभ माना जाता है। लेकिन इन दिन पर भूलकर भी काले या सफेद रंग की साड़ी अपनी सास को गिफ्ट न करें। क्योंकि किसी शुभ अवसर पर इन रंगों का प्रयोग शुभ नहीं माना जाता।
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ की रात करें ये चमत्कारी उपाय, पति-पत्नी के बीच बढ़ेगा प्यार
यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: क्या कुंवारी कन्याएं कर सकती हैं करवा चौथ का व्रत? जानें सही नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।