विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj Ka Panchang: कजरी तीज और गणेश चतुर्थी आज, पढ़ें 25 अगस्त 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त

By Kartikey TiwariEdited By:
Published: Wed, 25 Aug 2021 07:35 AM (IST)Updated: Wed, 25 Aug 2021 07:48 AM (IST)

Aaj Ka Panchang आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 25 अगस्त 2021 और दिन बुधवार ...और पढ़ें

Aaj Ka Panchang: कजरी तीज और गणेश चतुर्थी आज, पढ़ें 25 अगस्त 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त
Aaj Ka Panchang: कजरी तीज और गणेश चतुर्थी आज, पढ़ें 25 अगस्त 2021 का पंचांग, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज 25 अगस्त 2021 और दिन बुधवार है। आज कजरी तीज है। अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं आज तीज माता की पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं। पूजा के समय कजरी तीज व्रत की कथा सुनती हैं। आज भाद्रपद मास की गणेश चतुर्थी भी है। ऐसे में आज का दिन बहुत उत्तम है क्योंकि तीज माता अर्थात् माता पार्वती और उनके पुत्र गणेश जी दोनों की आराधना साथ कर सकते हैं। कार्य की सफलता के साथ अखंड सौभाग्य तथा सुखी जीवन का आशीष मिलेगा। आज शाम तक भद्रा है और पंचक भी लगा हुआ है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

बहुला चतुर्थी आज

आज बहुला चतुर्थी भी है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को बहुला चतुर्थी या बहुला चौथ कहा जाता है। बहुला चतुर्थी व्रत संतान के लिए रखा जाता है। इस दिन गाय माता और श्रीकृष्ण की पूजा होती है।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 04:13 बजे से शाम 04:19 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

विशेष: पंचक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की तृतीया 16 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 20 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् रेवती नक्षत्र धृति योग 05 घंटे 56 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल योग मीन में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज कजरी तीज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 56 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 50 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज ऐसा कोई मुहूर्त प्राप्त नहीं हो रहा है।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 03 बजकर 24 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 03 बजकर 48 मिनट से शाम 05 बजकर 28 मिनट तक।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज गणेश चतुर्थी का चंद्रोदय रात को 08 बजकर 50 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय अगले दिन प्रात: 08 बजकर 24 मिनट पर है।

आज भाद्रपद कृष्ण तृतीया है। आज बुधवार के दिन आपको गणेश चालीसा, गणेशस्तोत्र आदि का पाठ करना चाहिए। आज गणेश जी के मंत्रों का जाप करना भी श्रेष्ठ और कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।