Move to Jagran APP

Kabir Das Jayanti 2023 Wishes: इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और प्रियजनों को दें कबीर जयंती की शुभकामनाएं

Kabir Das Jayanti 2023 Wishes अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार कबीरदास का जन्म सन 1440 में उत्तर प्रदेश के मगहर में हुआ था। इस वर्ष कबीर जी की 646 वीं जयंती मनाई जा रही है। इतिहासकारों का कहना है कि गुरु परंपरा का निर्वाह कर कबीर जी विद्वान बनें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sat, 03 Jun 2023 04:05 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jun 2023 11:53 AM (IST)
Kabir Das Jayanti 2023 Wishes: इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और प्रियजनों को दें कबीर जयंती की शुभकामनाएं
Kabir Das Jayanti 2023 Wishes: इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और प्रियजनों को दें कबीर जयंती की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क। Kabir Das Jayanti 2023 Wishes: आज कबीर जयंती है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि को कबीर जयंती मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार कबीरदास का जन्म सन 1440 में उत्तर प्रदेश के मगहर में हुआ था। इस वर्ष कबीर जी की 646 वीं जयंती मनाई जा रही है। इतिहासकारों का कहना है कि गुरु परंपरा का निर्वाह कर कबीर जी विद्वान बनें। अपने जीवनकाल में उन्होंने कई रचनाएं की हैं। इनमें कबीर अमृतवाणी सबसे लोकप्रिय रचना है। आधुनिक समय में भी उनके विचार और दोहे प्रासंगिक हैं। खासकर, युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस मौके पर लोग एक दूसरे को सोशल मीडिया के जरिए कबीर जयंती की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन शानदार दोहे के जरिए दे सकते हैं-

loksabha election banner

1.

पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय।

ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय ।।

Happy Kabir Das Jayanti 2023

2.

दुख में सुमिरन सब करे, सुख में करै न कोय।

जो सुख में सुमिरन करे, दुख काहे को होय॥

Happy Kabir Das Jayanti 2023

3.

माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रौंदे मोय।

एक दिन ऐसा आएगा, मैं रौंदूगी तोय॥

Happy Kabir Das Jayanti 2023

4.

यह तन विष की बेलरी, गुरु अमृत की खान।

शीश दियो जो गुरु मिले, तो भी सस्ता जान।।

Happy Kabir Das Jayanti 2023

5.

माला फेरत जुग गया, गया न मन का फेर।

कर का मनका डारि दे, मन का मनका फेर।।

Happy Kabir Das Jayanti 2023

6.

धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय,

माली सींचे सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय।।

Happy Kabir Das Jayanti 2023

7.

चिंता ऐसी डाकिनी, काटि करेजा खाए

वैद्य बिचारा क्या करे, कहां तक दवा खवाय।।

Happy Kabir Das Jayanti 2023

8.

साईं इतना दीजिए, जा में कुटुंब समाए,

मैं भी भूखा न रहूं, साधु न भूखा जाए।।

Happy Kabir Das Jayanti 2023

9.

रात गंवाई सोय के, दिवस गंवाया खाय,

हीरा जन्म अमोल सा, कोड़ी बदले जाय।।

Happy Kabir Das Jayanti 2023

10.

ऐसी वाणी बोलिए मन का आपा खोय,

औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए।

Happy Kabir Das Jayanti 2023


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.