Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2024: इस साल एक नहीं बल्कि दो दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें आपके शहर में कब है दीपोत्सव

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 01:06 PM (IST)

    दिवाली का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार कुछ लोग दिवाली 31 अक्टूबर की बता रहे हैं तो वहीं कुछ 01 नवंबर (Diwali 2024 Kab hai) को दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं। हालांकि दोनों ही दिन को लेकर लोगों की अपनी- अपनी मान्यताएं हैं तो आइए दिवाली की सही डेट और शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Diwali 2024: इसलिए 31 अक्टूबर को मनाई जा रही है दिवाली।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व हर साल बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर लोग धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पावन दिन (Diwali 2024) पर धन की देवी विधिवत पूजा करने से घर में शुभता का आगमन होता है, तो आइए इसकी सही तिथि और समय जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिवाली तिथि और समय (Diwali 2024 Date And Time)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 01 नवंबर को संध्याकाल 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए 01 नवंबर (Diwali 2024 Date) को दिवाली मनाई जाएगी, हालांकि कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं, जहां पर दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।

    इसलिए 31 अक्टूबर को मनाई जा रही है दिवाली

    ज्योतिषी गणना के अनुसार, इस बार देश में दीपावली दो दिन 31 अक्टूबर व 1 नवंबर को मनाई जाएगी। त्योहार की तिथि सूर्योदय से तय होती है। कार्तिक अमावस्या की शुरुआत 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 पर हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 1 नवंबर शाम 5 बजकर 13 मिनट पर होगा। इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी।

    यानी 31 अक्टूबर की शाम से रात्रि व्यापनी अमावस्या लग जाएगी। लक्ष्मी पूजन (Diwali 2024 Shubh Muhrat) के लिए प्रदोष काल सबसे उत्तम माना जाता है, जबकि प्रतिपदा को लक्ष्मी पूजन का विधान नहीं है।

    शहर के अनुसार दिवाली की डेट

    1 नवंबर को अयोध्या, नोएडा, रामेश्वरम, व इस्कॉन मंदिर में दिवाली मनाई जाएगी। वहीं, 31 अक्टूबर को काशी, मथुरा, उज्जैन, पुणे, नई दिल्ली, चेन्नई, मुम्बई, बेंगलूरु, अहमदाबाद आदि शहरों में दिवाली मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Navratri 2024 Puja Samagri: घटस्थापना की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।