Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jyotish Tips: तकिए के नीचे रख लें एक कपूर, बड़ी-बड़ी समस्याओं को देगी मात

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 11:58 AM (IST)

    Kapoor ke Upay ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जो आपको जीवन की बड़ी-बड़ी समस्याओं से मुक्ति दिला सकते हैं। कपूर का इस्तेमाल धार्मिक अनुष्ठान में भी मुख्य तौर पर किया जाता है। ऐसे में ज्योतिष में यह बताया गया है कि कपूर को तकिए के नीचे रखकर सोने से आपको कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

    Hero Image
    camphor remedies कपूर को तकिए के नीचे रखने पर मिलते हैं ये लाभ।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Astrology Tips in Hindi: यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाए तो यह परिवार में लड़ाई-झगड़े का कारण बन सकती है। साथ ही पितृ दोष या ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी गृह क्लेश की स्थिति का कारण हो सकते हैं। ऐसे में यदि आप रोजाना के इन लड़ाई-झगड़ों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो इसके लिए ज्योतिष शास्त्र के ये आसान उपाय अपना सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुखी होगा वैवाहिक जीवन

    यदि आपके वैवाहिक जीवन में खटास बनी हुई है, तो ऐसे में रात में सोने से पहले पति-पत्नी को अपने तकिए के नीचे कपूर रखनी चाहिए। इसके बाद सुबह होते ही इस कपूर को जला दें। फिर इसकी राख को बहते हुए जल में बहा दें। ध्यान रहें कि इस टोटके के दौरान कोई आपको टोके नहीं। ऐसा करने से आपका शादीशुदा जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

    होगा मानसिक स्थिति में सुधार

    सोते समय यदि आप तकिए के नीचे एक कपूर का टुकड़ा रख लेते हैं, तो इससे आपकी मानसिक स्थिति में सुधार होता है। जिससे मानसिक तनाव भी दूर रहता है। इस उपाय को करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों से भी आपका बचाव होता है।

    नहीं आएंगे बुरे सपने

    यदि किसी व्यक्ति को बुरे सपने आने की समस्या है, तो इसके लिए भी वह तकिया के नीचे कपूर रखकर सो सकता है। इससे व्यक्ति को बुरे सपनों से राहत मिलती है। साथ ही अच्छी नींद भी आती है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

    दूर होगी तंगहाली

    अगर रोजाना आप अपने तकिए के नीचे कपूर रख देते हैं, तो इससे घर में स्थित वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही पैसे की तंगी भी दूर होती है। कपूर के इस उपाय से बुरी नजर से भी बचा जा सकता है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Picture Credit: Freepik