Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janmashtami 2023 Date and Muhurat: 06 या 07 सितंबर, कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? जानिए तिथि और समय

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 01:36 PM (IST)

    Janmashtami 2023 हिन्दू धर्म में जन्माष्टमी पर्व का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दिन लड्डू गोपाल की उपासना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। लेकिन जन्माष्टमी की तिथि को लेकर कुछ लोगों में असमंजस की स्थिति है कि जन्माष्टमी 06 सितंबर को मनाया जाएगा या 07 सितंबर को? आइए विस्तार से जानते हैं-

    Hero Image
    Krishna Janmashtami 2023 इस दिन मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Krishna Janmashtami 2023 Date and Puja Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। बता दें कि जन्माष्टमी के दिन, श्री कृष्ण की पूजा निशिता काल अर्थात मध्यरात्रि में की जाती है। लेकिन इस वर्ष जन्माष्टमी की तिथि को लेकर कुछ लोगों में असमंजस की स्थिति है कि जन्माष्टमी 06 सितंबर को मनाया जाएगा या 07 सितंबर को, आइए जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कृष्ण जन्माष्टमी 2023 कब 06 या 07 सितंबर को?

    वैदिक पंचांग के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 06 सितंबर दोपहर 03 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी और 07 सितंबर दोपहर 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। वहीं इस दिन रोहिणी नक्षत्र 06 सितंबर सुबह 09 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा जो 7 सितंबर सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ऐसे में निशिता काल में भगवान श्री कृष्ण की उपासना की वजह से स्मार्त सम्प्रदाय द्वारा जन्माष्टमी पर्व 06 सितंबर 2023, बुधवार के दिन धूमधाम से मनाया जाएगा।

    लेकिन आपको बता दें कि वैष्णव सम्प्रदाय के अनुयायी अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र को प्राथमिकता देते हैं। वह सप्तमी तिथि पर जन्माष्टमी नहीं मनाते। जिस वजह वैष्णव सम्प्रदाय द्वारा 07 अगस्त 2023, गुरुवार के दिन जनमाष्टमी पर्व मनाया जाएगा।

    कृष्ण जन्माष्टमी 2023 पूजा मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की पूजा का समय 06 सितंबर रात्रि 11 बजकर 17 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। इस समय स्मार्त सम्प्रदाय द्वारा पूजा-पाठ किया जाएगा। वहीं वैष्णव सम्प्रदाय द्वारा बाल गोपाल की पूजा 07 सितंबर रात्रि 11 बजकर 16 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट के मध्य किया जाएगा।

    कृष्ण जन्माष्टमी 2023 शुभ योग

    ज्योतिष पंचांग में बताया गया है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कई अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ अवसर पर हर्षण योग रात्रि 10 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन और रवि योग सुबह 06 बजकर 01 मिनट से सुबह 09 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इन सभी शुभ योग को पूजा-पाठ के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।