Move to Jagran APP

Janmashtami 2022: भगवान श्रीकृष्ण और आठ अंक का है खास संबंध, जानिए इसके बारे में

Janmashtami 2022 भगवान कृष्ण के अवतार और आठ का सम्बन्ध बहुत अत्यंत विशेष है। जो उनके जन्म से लेकर पत्नियों से भी संबंधित है। पंचांग गणना के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष अष्टमी के दिन हुआ है।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 03:11 PM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 03:22 PM (IST)
Janmashtami 2022: भगवान श्रीकृष्ण और आठ अंक का है खास संबंध, जानिए इसके बारे में
Janmashtami 2022: भगवान श्रीकृष्ण और आठ अंक का है खास संबंध, जानिए इसके बारे में

नई दिल्ली, Janmashtami 2022: जन्माष्टमी का पर्व आज पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का विशेष स्थान है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा, व्रत करने के साथ रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव करना काफी शुभ माना जाता है। भगवान कृष्ण का पूरा जीवन लीलाओं से भरा हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान कृष्ण का आठ अंक से खास संबंध है। 

loksabha election banner

हमारे पुराणों के अनुसार महा विष्णु के दशावतार है। इस दशावतारों में से आठवां अवतार कृष्ण जी का है। भगवान कृष्ण के अवतार और आठ का सम्बन्ध बहुत अत्यंत विशेष है। 

कृष्ण जी का 8 नंबर से क्या है संबंध

श्रीकृष्ण के जीवन में आठ का रहस्य भगवान कृष्ण के जन्म से पहले एक भविष्यवाणी की गई थी कि देवकी और वासुदेव की आठवीं संतान कंस की मृत्यु और उसके अत्याचार का अंत करेगी। ऐसे में कंस ने देवकी और वासुदेव को कोठरी में बंध कर दिया। वहीं कोठरी में भगवान कृष्ण का जन्म आठवें बच्चे के रूप में हुआ था। इसके अलावा, हिंदू कैलेंडर के अनुसार, तिथि भी अष्टमी (आठवां दिन) थी। इतना ही नहीं उनका जन्म रात के आठवें मुहूर्त में हुआ था। इस प्रकार आठ अंक उसके साथ महत्वपूर्ण हो जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्रीकृष्ण भगवान भाद्रपद अष्टमी रोहिणी नक्षत्र वृषभ राशि और वृषभ लग्न में रात को 12 बजे पैदा हुए है। इसलिए इस बार 18 अगस्त 2022 को व्रत पंचांग गणित के अनुसार रात्रि को 9 बजकर 20 मिनट पर अष्टमी तिथि प्रारंभ होता है और 19 अगस्त 2022 की रात्रि को 11 बजे अष्टमी खत्म हो जाती है। कृष्ण अष्टमी के दिन रात्रि को श्रीकृष्ण भगवान का विशेष पूजन किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.