Move to Jagran APP

सिंहस्थ में 21 रूट पर मैजिक, 7 पर दौड़ेंगी सिटी बसें

सिंहस्थ में आवागमन व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग ने प्लान बना लिया है। अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। अस्थायी परमिट से लेकर विभिन्ना रूटों पर चलने वाली टाटा मैजिक और बसों की संख्या का अनुमान लगा लिया गया है। शहर में 21 रूट पर टाटा

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2015 11:25 AM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2015 11:32 AM (IST)
सिंहस्थ में 21 रूट पर मैजिक, 7 पर दौड़ेंगी सिटी बसें

उज्जैन। सिंहस्थ में आवागमन व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग ने प्लान बना लिया है। अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। अस्थायी परमिट से लेकर विभिन्ना रूटों पर चलने वाली टाटा मैजिक और बसों की संख्या का अनुमान लगा लिया गया है। शहर में 21 रूट पर टाटा मैजिक चलेंगी, जबकि सात रूट सिटी बसों के लिए रहेंगे।

prime article banner

सिंहस्थ में यात्रियों के लिए सुलभ आवागमन व्यवस्था मुहैया कराना परिवहन विभाग के लिए प्रमुख चुनौती है। इसके लिए बीते कुछ महीनों से अधिकारी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। एक्शन प्लान अंतिम दौर में है। मेले के दौरान एक हजार टाटा मैजिक चलाई जाएगी।

इसमें शहर तथा ग्रामीण में फिलहाल चल रही गाड़ियों को प्राथमिकता से शामिल किया जाएगा। इसके अलावा सिटी बसों की संख्या में भी इजाफा होगा। परिवहन विभाग के अफसरों ने बस ऑपरेटरों से मामले में चर्चा की है। ऑपरेटरों की तरफ से स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे कदम बढ़ाया जाएगा।

ऑपरेटरों के विकल्प के रूप में स्कूल बसों को चलाने पर विचार किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर व्यवस्था के लिहाज से स्कूल बसों को अस्थायी परमिट जारी होंगे। मैजिक व सिटी बसों के लिए कुल 28 रूट तय हुए हैं। ये सिर्फ सिंहस्थ के लिए ही मान्य होंगे। उक्त रूटों में 21 रूट पर मैजिक गाड़ियां चलेंगी, जबकि शेष सात रूट सिटी बसों के लिए होंगे। मैजिक संचालकों को नए रूट के लिए आवेदन देने को कहा है। रूट का आवंटन लॉटरी सिस्टम से होगा।

अस्थायी बस स्टैंड, टैक्स की भी व्यवस्था

सिंहस्थ में बाहर से आने वाली गाड़ियों के लिए शहर में प्रवेश करने के साथ ही टैक्स जमा करने की भी व्यवस्था रहेगी। यदि किसी गाड़ी पर टैक्स बकाया है तो उन्हें मौके पर ही टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए विभाग द्वारा टीम का गठन किया जाएगा। वाहनों पर नजर रखने के लिए विभाग का उड़नदस्ता 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके साथ ही एक-दो अस्थायी बस स्टैंड भी रहेंगे। अफसरों ने बताया कि सांवराखेड़ी और मोहनपुरा क्षेत्र में बसों को खड़ा करने के लिए अस्थायी स्टैंड बनाए जाएंगे।

इनका कहना है

सिंहस्थ में परिवहन व्यवस्था के लिए एक्शन प्लान बनकर तैयार हो चुका है। मैजिक गाड़ियां तथा बसों के लिए कुल 28 रूट निर्धारित किए हैं। इनका आवंटन जल्द ही हो जाएगा। अस्थायी परमिट भी शीघ्र जारी होंगे।

- एचके मुदगल, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, उज्जैन संभाग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.