Move to Jagran APP

Chanakya Niti: बनना चाहते हैं जीवन में कामयाब इंसान, तो आचार्य चाणक्य की ये 5 बातें जरूर रखें याद

Chanakya Niti सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को देखकर भगवान का स्मरण करें। इस दौरान कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले स्थ‍ितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्।। मंत्र का जाप करें। ऐसा करने के व्यक्ति को करियर और कारोबार में सफलता प्राप्त होती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sat, 01 Apr 2023 03:26 PM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2023 03:26 PM (IST)
Chanakya Niti: बनना चाहते हैं जीवन में कामयाब इंसान, तो आचार्य चाणक्य की ये 5 बातें जरूर रखें याद
Chanakya Niti: बनना चाहते हैं जीवन में कामयाब इंसान, तो आचार्य चाणक्य की ये 5 बातें जरूर रखें याद

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Chanakya Niti: आजकल हर कोई सफल इंसान बनना चाहता है। इसके लिए लोग कठिन मेहनत करते हैं। इसमें कुछ लोगों को सफलता भी प्राप्त होती है। हालांकि, कुछ लोगों को उनकी मेहनत के हिसाब से सफलता नहीं मिलती है। असफल लोग निराश और हताश हो जाते हैं। आचार्य चाणक्य की मानें तो सफल इंसान बनने के लिए सुबह उठते ही ये 5 काम जरूर करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

-अगर आप कामयाब इंसान बनना चाहते हैं, तो सुबह उठते ही दिन की प्लानिंग कर लें। इससे आप सही समय पर कार्य करने में सफल हो पाएंगे। अगर बिना टाइमिंग के हर कार्य को करते हैं, तो लक्ष्य प्राप्ति में देर या दिक्कत हो सकती है। इसके लिए सुबह उठते ही दिन की प्लानिंग कर लें।

-सफल इंसान बनने के लिए सेहतमंद रहना जरूरी है। इसके लिए संतुलित आहार लें। आचार्य चाणक्य की मानें तो सेहत के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। इसके लिए सुबह नित्य कर्मों से निवृत होने के बाद एक्सरसाइज करें। साथ ही रोजाना संतुलित आहार लें।

-आचार्य चाणक्य का कहना है कि करियर और कारोबार में सफलता पाने के लिए रोजाना सुबह उठें। देर तक सोना सेहत और करियर दोनों के लिए सही नहीं है। देर तक सोने से आप बीमार पड़ सकते हैं। वहीं, समय के अभाव और कर्महीन होने से व्यक्ति करियर और कारोबार में तरक्की नहीं कर पाता है। इसके लिए रोजाना सुबह जल्दी उठें।

-आचार्य चाणक्य का कहना है कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। साथ ही अपने इरादे बुलंद रखें। सुबह उठने के बाद अपने आप से कहें कि आप अपनी मेहनत से एक दिन जरूर सफल इंसान बनेंगे। इसमें ईश्वर आपकी जरूर मदद करेंगे। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं, नेगेटिविटी भी दूर होगी।

-सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को देखकर भगवान का स्मरण करें। इस दौरान 'कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती। करमूले स्थ‍ितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्।। मंत्र का जाप करें। ऐसा करने के व्यक्ति के करियर और कारोबार में सफलता प्राप्त होती है।

डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.