Move to Jagran APP

Dream Astrology: अगर सपने में दिखती हैं ये 8 चीजें, समझें चमकने वाली है आपकी किस्मत

Dream Astrology अगर आप सपने में तरबूज या खरबूज देखते हैं तो ये शुभ संकेत है। इसका मतलब यह है कि आप जल्द धनवान बनने वाले हैं। इन दोनों फलों को देखने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Wed, 08 Feb 2023 06:38 PM (IST)Updated: Wed, 08 Feb 2023 06:38 PM (IST)
Dream Astrology: अगर सपने में दिखती हैं ये 8 चीजें, समझें चमकने वाली है आपकी किस्मत
Dream Astrology: अगर सपने में दिखती हैं ये 8 चीजें, समझें चमकने वाली है आपकी किस्मत

नई दिल्ली, Dream Astrology: रात में सोते समय सभी लोग सपने देखते हैं। इनमें कुछ सपने अच्छे तो कुछ बुरे होते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपने का मतलब विस्तार से बताया गया है। कई सपने आगामी भविष्य के संकेत होते हैं कि आप जल्द धनवान बनने वाले हैं। अगर आप भी सपने में इन चीजों को देखते हैं, तो ये संकेत है कि जल्द आप पर मां लक्ष्मी की कृपा पर बरसने वाली है। उनकी कृपा से आप जल्द धनवान बनने वाले हैं। आइए, इन सपनों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

loksabha election banner

-सपने में तोता देखना करियर और कारोबार के लिए शुभ होता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में तोता देखने से धन लाभ के योग बनते हैं।

-अगर आप सपने में तरबूज या खरबूज देखते हैं, तो ये शुभ संकेत है। इसका मतलब यह है कि आप जल्द धनवान बनने वाले हैं। इन दोनों फलों को देखने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

-सपने में भगवान का देखना किस्मत बदलने वाला होता है। ये सपने संकेत है कि आपकी किस्मत बदलने वाली है। आपको करियर में सफलता मिलने वाली है।

-स्वप्न शास्त्र में जूस या दूध पीते देखना भी शुभ माना जाता है। ये संकेत है कि आपके जीवन में बहुत जल्द खुशहाली आने वाली है। ये सपने सुख और समृद्धि के भी प्रतीक होते हैं।

-सपने में वृद्ध महिला का देखना भी शुभ होता है। ये सपने धनवान बनने के संकेत है। इस सपने का मतलब होता है कि आगामी भविष्य में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है।

-अगर आप सपने में बादल देखते हैं, तो ये शुभ संकेत है। इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में आपको धन लाभ हो सकता है। साथ ही आय में वृद्धि होगी। अगर आप कारोबार से जुड़े हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलने वाली है।

-सपने में खुद को रोते देखना भी शुभ माना जाता है। भले ही देखने के समय आप मायूस हो सकते हैं, लेकिन ये सपने आपके लिए शुभ है। इस सपने का मतलब है कि आपको जल्द सुख की प्राप्ति होने वाली है।

-सपने में गुलाब का फूल भी देखना भी धनवान बनने के संकेत है। इस सपने का मतलब यह है कि जल्द आप पर मां लक्ष्मी की कृपा पर बरसने वाली है। साथ ही आपको जल्द शुभ समाचार मिलने वाले हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.