नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Dream Astrology: सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा संबंध होता है। ये सपने आगामी भविष्य का पूर्वाभास संकेत होते हैं। कुछ सपने शुभ और कुछ सपने अशुभ होते हैं। इन सपनों का आगामी जीवन से गहरा नाता होता है। स्वप्न शास्त्र में सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इनमें कई ऐसे सपने हैं, जो धनवान बनने के संकेत होते हैं। अगर आपको भी सपने में ये चीजें दिखाई देती हैं, तो ये संकेत हैं कि आप जल्द धनवान बनने वाले हैं। आइए जानते हैं-
-स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने में जलता दीपक का दिखाई देना शुभ माना जाता है। अगर आप भी सपने में जलते दीपक को देखते हैं, तो यह संकेत है कि आपको जल्द धन लाभ होगा।
-अक्सर लोग अंगूठी पहनाने या पहनने का सपने देखते हैं। उस समय उन्हें लगता है कि उनके घर में जल्द किसी की शहनाई बजेगी। हालांकि, अंगूठी पहनाने या पहने हुए देखते हैं, तो इसका मतलब यह है कि मां लक्ष्मी की कृपा आप बरसने वाली है। आपको जल्द धन लाभ होगा।
-स्वपन जानकारों की मानें तो सपने में किसी स्त्री के कानों की बाली दिखाई देना भी धन लाभ संकेत है। अगर आपके सपने में भी कानों की बाली दिखाई देती है, तो समझ लें कि बहुत जल्द आपको धन लाभ होने वाला है।
-अगर आप सपने में नेवला को देखते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको जल्द धन लाभ होने वाला है। इसका अर्थ यह भी है कि आपको करियर और कारोबार में किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।
-हम सभी को शहद बहुत पसंद होता है। सेहत के लिए शहद किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं, सपने में मधुमक्खियों के छत्ते को देखना भी शुभ होता है। इसका अर्थ यह है कि जल्द आपको धन लाभ होने वाला है।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।