Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dream Astrology: क्या आपको भी सपने में दिखती है ये चीजें, तो जल्द आपके घर बजेगी शहनाई

    Dream Astrology कुछ सपने बेहद प्यारे और दिल को छूने वाले होते हैं तो कुछ सपने बेहद डरावने होते हैं। जिसे देख लोग सहम जाते हैं। उन्हें लगता है कि उनके साथ कुछ बुरा या गलत होने वाला है। वहीं कई सपने शीघ्र विवाह के संकेत होते हैं। आसान शब्दों में कहें तो इन सपनों का मतलब होता है कि जल्द आप परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 22 Aug 2023 01:56 PM (IST)
    Hero Image
    Dream Astrology: क्या आपको भी सपने में दिखती है ये चीजें, तो जल्द आपके घर बजेगी शहनाई

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Dream Astrology: सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा नाता होता है। इनमें कुछ सपने बेहद प्यारे और दिल को छूने वाले होते हैं, तो कुछ सपने बेहद डरावने होते हैं। जिसे देख लोग सहम जाते हैं। उन्हें लगता है कि उनके साथ कुछ बुरा या गलत होने वाला है। वहीं, कई सपने शीघ्र विवाह के संकेत होते हैं। आसान शब्दों में कहें तो इन सपनों का मतलब होता है कि जल्द आप परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। अगर आपको भी सपने में ये चीजें दिखती हैं, तो समझ लें कि जल्द आपकी शादी होने वाली है। आइए, इन सपनों के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शीघ्र विवाह के संकेत

    - अगर सपने में आप अविवाहित लड़की को देखते हैं, तो ये संकेत है कि आपकी शादी जल्द होने वाली है। अगर सपने में आप अपने पार्टनर के साथ किसी मेले में घूम रहे हैं, तो समझ लें कि आपकी शादी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं, सपने में वृद्ध व्यक्ति को देखने से विवाह में बाधा आती है।

    - अगर सपने में कोई आपको आभूषण दे रहा है, तो ये संकेत है कि आपके घर जल्द शहनाई बजने वाली है। साथ ही आपकी शादी धनी परिवार में होने की संभावना है।

    - अगर सपने में आप किसी विश्व प्रसिद्ध जगह पर अकेले घूम रहे हैं, तो इसका मतलब है कि जल्द आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने वाला है।

    - स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने में इंद्रधनुष दिखना बेहद शुभ होता है। अगर आपको भी सपने में इंद्रधनुष दिखता है, तो समझ लें कि जल्द आपकी शादी होने वाली है। साथ ही आपको मनमुताबिक जीवनसाथी मिलेगा।

    - अगर सपने में आप आसमान में लहराते रंग बिरंगे परिधान देखते हैं, तो ये संकेत है कि जल्द आपके घर शहनाई बजने वाली है। ये सपने प्रेम विवाह के भी संकेत होते हैं।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।