विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रातभर उल्लू की तरह जागने वाले Gen Z सावधान! कहीं माइनस में तो नहीं जा रहा आपका Aura?

Published: Thu, 21 May 2026 12:33 PM (IST)

आजकल Gen Z में तनाव और नकारात्मकता के कारण ऑरा कमजोर हो रहा है। यह लेख ऑरा को मजबूत करने ...और पढ़ें

Gen Z ऑरा को कैसे रखें मजबूत (AI-Generated Image)

Gen Z ऑरा को कैसे रखें मजबूत (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आजकल Gen Z जनरेशन के बीच 'Aura Farming' जैसे शब्द काफी ट्रेंड कर रहे हैं। लेकिन क्या सच में आपका ऑरा उतना ही प्रभावी है, जितना की आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल! दरअसल आजकल रील्स, वर्क प्रेशर और करियर के दबाव के बीच Gen Z की वाइब और एनर्जी दोनों लो हो जाती है।

आज हम आपको बताएंगे कैसे आप अपना ऑरा बढ़ाने के साथ सुपरचार्ज हो सकते हैं। इसके साथ ही इसके संकेत और बदलाव पर भी बात करेंगे।

Aura कमजोर क्यों होता है?

अक्सर हम अपने आस-पास के लोगों से यह बात सुनते हैं कि, सामने वाले का ऑरा वीक है। कभी सोचा है ये Aura (आभा) कमजोर कैसे पड़ता है? जब व्यक्ति ज्यादा तनाव लेने के साथ नकारात्मक थिंकिंग रखता है।

गलत संगति में रहने से, किसी के प्रति गुस्सा, जलन या डर की भावना रखने से या देर रात तक जागने और अनुशासनहीन भरा जीवन जीने से ऑरा कमजोर हो जाता है।

Aura कमजोर होने के संकेत क्या है?

जब आपका ऑरा कमजोर पड़ता है, तो सबसे पहले बिना कारण के थकावट रहना, आत्मविश्वास में कमी, बार-बार किसी चीज को लेकर मन में डर और घबराहट होना, कम में मन नहीं लगना और लगातार नेगेटिव विचारों का आना यह बताता है कि, आपकी आभा कमजोर है।

आभा को मजबूत कैसे करें

(AI-Generated Image)

Aura को मजबूत कैसे करें?

ऐसी कोई भी चीज नहीं है, जिसमें सुधार करके उसे बेहतर नहीं बनाया जा सके। इसी तरह ऑरा को मजबूत करने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ आदतों को शामिल करने की आवश्यकता है। सबसे पहले-

सूर्य को जल दें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

रोजाना 10 से 15 मिनट ध्यान करें और सकारात्मक मंत्रों का जाप करें। इसे करने से मन और मस्तिष्क दोनों एक्टिव होने के साथ मजबूत होते हैं।

सात्विक भोजन को ग्रहण करो। अगर आप रोजाना बाहर का जंक फूड खाते हैं, तो उसे आज ही बंद करें, क्योंकि जैसा होगा अन्न वैसा रहेगा मन।

हफ्ते में कम से कम 1 या 2 बार नमकयुक्त पानी से जरूर नहाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

घर में शाम के समय कपूर, लोबान या गुग्गल का धुआं करने से वातावरण शुद्ध होने के साथ सकारात्मक बनता है।

कोशिश करें कि, ज्यादा से ज्यादा समय फोन और रील्स से दूर रहें। इसकी बजाय नेचर के साथ अधिक समय बिताएं।

अपने आस-पास ऐसे लोगों की संगति में रहें, जो अच्छे विचार वाले हैं। ऐसे लोगों के साथ रहने से ऑरा मजबूत होने के साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।

देर रात तक उल्लू की तरह बिना वजह के न जागे, क्योंकि रात सोने के लिए होती है। इसलिए कोशिश करें कि, प्रतिदिन 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

अपने इष्ट देव का स्मरण करने के साथ रोजाना उनका ध्यान करें। इसके अलावा जरूरतमंदों को जितना हो सके दान करें।

अपनी लाइफ स्टाइल में पानी की मात्रा को बढ़ाए, क्योंकि पानी शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे आपका ऑरा साफ होने के साथ आकर्षकवान रहता है।

संगीत कभी भी ऐसे न सुनें जो काफी उदासीन हो, इसके बजाय ऐसे संगीत का चयन करें, जो सकारात्मक ऊर्जा से भरे हो।

ऑफिस, स्कूल या कॉलेज जाते समय हमेशा साफ और स्वच्छ कपड़े ही पहनें, क्योंकि ये आपकी ऊर्जा को शुद्ध करने के साथ आकर्षक बनाते हैं।

इसके साथ ही रोजाना 10-15 मिनट धूप की रोशनी में बैठें, इसे आपकी आभा में निखार आता है।

ऑरा मजबूत होने के संकेत

जब व्यक्ति का ऑरा मजबूत होता है, तो उसका चेहरा काफी ग्लो करता है। लोग आपकी और काफी आकर्षित होते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ फैसले लेने की क्षमता में वृद्धि होती है। मन शांत और स्थिर रहता है। ऊर्जा और उत्साह भी बढ़ता है। नकारात्मक चीजों का प्रभाव कम होते चला जाता है। जीवन में सकारात्मक परिस्थितियां बनती चली जाती है।

यह भी पढ़ें- मनुस्मृति से गीता तक जानिए Extra Marital Affair पर क्या कहते हैं हमारे पौराणिक ग्रंथ?

यह भी पढ़ें- ऑफिस में तनाव कम करने के लिए अपनाएं ये वास्तु पहनावे के नियम!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।