Move to Jagran APP

Horoscope Weekly 4 July to 10 July 2022: धनु राशि के जातकों को नई नौकरी या प्रोजेक्ट मिल सकता है, जानिए अन्य राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Horoscope Weekly 4 July to 10 July 2022 जुलाई माह का पहला पूर्ण सप्ताह कई राशियों के लिए उम्मीद लेकर आया है। यह सप्ताह कई राशियों के जीवन में समृद्धि लाएगा। इसके साथ ही परिवार में रिश्ते और मजबूत होंगे। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा ये सप्ताह।

By Shivani SinghEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 09:17 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 03:15 PM (IST)
Horoscope Weekly 4 July to 10 July 2022: धनु राशि के जातकों को नई नौकरी या प्रोजेक्ट मिल सकता है, जानिए अन्य राशियों का साप्ताहिक राशिफल
horoscope weekly 4 july to 10 july 2022 जानिए जुलाई माह के पहले सप्ताह का राशिफल

नई दिल्ली, Weekly Horoscope (4 July To 10 July 2022): जुलाई माह का पहला पूर्ण सप्ताह आज से शुरू हो चुका है। ये सप्ताह 4 जुलाई से लेकर 10 जुलाई 2022 तक चलेगा। इस सप्ताह कई राशियों को अपार धन लाभ मिलेगा। वहीं कई लोगों के जीवन में काफी बदलाव आने वाले हैं। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित जगन्नाथ गुरुजी से कैसा बीतेगा राशि के अनुसार आपका यह पूरा सप्ताह।

loksabha election banner

मेष राशि

इस सप्ताह आप में एकाग्रता की कमी हो सकती है। इसलिए आपको अधिक कार्य करने से बचना चाहिए। एक समय में एक ही कार्य को महत्व दें। इससे आपके आस-पास शांत बनी रहेगी और आप मानसिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करेंगे। किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने का प्रयास करें।

वृष राशि

पूरे सप्ताह सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने का प्रयास करें। इससे आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में सभी तरह की चुनौतियों को पार करने में मदद मिलेगी। इस सप्ताह अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और उनके साथ समय बिताएं।

मिथुन राशि

जो लोग अपने लिए नए घर की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस सप्ताह के मध्य में सफलता मिलेगी। इस सप्ताह अपने असली रिश्तों को प्राथमिकता दें, वहीं आगे चलकर आपका साथ देने वाले हैं।

कर्क राशि

कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपके बच्चे भी आपकी इस खुशी का कारण होंगे। अपने सौभाग्य को अच्छा बनाए रखने के लिए कुछ दान भी जरूर करें।

सिंह राशि

इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ छोटी छुट्टी, डिनर डेट और कॉफी डेट पर जा सकते हैं। डेट पर जाकर आप मानसून के मौसम का आनंद उठाएंगे। इससे आप दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप दोनों के बीच की केमिस्ट्री बनेगी।

कन्या राशि

अगर आप किसी भी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कृपया तुरंत चिकित्सा सहायता लें। अपने परिवार में बड़े सदस्यों का पूरा ध्यान रखें। उनके साथ अधिक से अधिक समय बिताने का प्रयास करें।

तुला राशि

इस सप्ताह आपको कुछ पार्ट टाइम काम करने का अवसर मिल सकता है। इससे आपकी आय में इजाफा होगा। इस सप्ताह पैसे बचाने की कोशिश करें, ताकि ये पैसे भविष्य में अप्रत्याशित खर्चों को पूरा कर सके।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपको बहुत बार मूड स्विंग हो सकता है। यह आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। नियमित मेडिटेशन और व्यायाम से इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें।

धनु राशि

आपको कोई नई नौकरी या प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से तलाश कर रहे थे।अपनी सफलता का जश्न अपने परिवार और सच्चे दोस्तों के साथ ही मनाएं। कार्यक्षेत्र में राजनीति से सावधान रहें।

मकर राशि

आपके घर में अचानक से कोई आध्यात्मिक कार्य हो सकता है। यह आपके जीवन में समृद्धि लाएगा। साथ ही आपके और परिवार के सदस्यों के बीच बंधन को मजबूत करेगा। इसलिए इसमें जरूर शामिल हो।

कुंभ राशि

परिवार के सदस्यों के साथ आपकी कुछ तीखी बहस हो सकती है। इसका आपके जीवन पर लंबे समय तक नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।

मीन राशि

किसी काम के लिए आपको देश से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करें।

Pic Credit- Instagram


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.