Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 9 February 2023: कर्क राशिवाले सोच-समझकर करें निवेश, वहीं ये लोग सेहत को लेकर रहें सचेत

Aaj Ka Rashifal 09 February आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है। दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन?

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka SinghPublished: Thu, 09 Feb 2023 08:26 AM (IST)Updated: Thu, 09 Feb 2023 09:24 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 9 February 2023: कर्क राशिवाले सोच-समझकर करें निवेश, वहीं ये लोग सेहत को लेकर रहें सचेत
Aaj Ka Rashifal 9 February 2023: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 01 February 2023: आज 9 फरवरी 2023 दिन गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। व्रत के साथ इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। ग्रहों और नक्षत्रों के हिसाब से कई राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। इसके साथ ही कई राशियों के लोग कार्यक्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहें। जानिए के. ए. दुबे पद्मेश जी से कैसा रहेगा राशि के अनुसार गुरुवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

पारिवारिक सदस्यों से तनाव मिल सकता है। निजी सुख में व्यवधान आने की संभावना है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने की गलती न करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

भाई-बहन का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। घर की महिला अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। महिला अधिकारी या घर की मुखिया से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण से तनाव मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.