Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 31 Jan 2022: मकर राशिवालों के व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे तथा आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा

Aaj Ka Rashifal 31 January 2022 पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 31 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Mon, 31 Jan 2022 04:00 AM (IST)Updated: Mon, 31 Jan 2022 09:42 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 31 Jan 2022: मकर राशिवालों के व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे तथा आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा
Horoscope Today: मकर राशिवालों के व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे तथा आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा

Aaj Ka Rashifal 31 January 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग –

आज की ग्रह स्थिति: 31 जनवरी, 2022 सोमवार माघ मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:31 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्राद्ध की अमावस्या।

राशिफल -

मेष: वाणी पर संयम रखंे। विष योग के कारण निजी सुख में व्यवधान आएगा। व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हंै। पारिवारिक सहयोग रहेगा। आर्थिक प्रगति होगी।

वृष: धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हंै। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। वाणी पर संयम बनाए रखें।

कर्क: व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं। किसी रिश्तेदार या मित्र से तनाव मिल सकता है। लापरवाही कष्टदायी हो सकती है। संयम से काम लें।

सिंह: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

कन्या: दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हंै। वाणी पर संयम रखें। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हंै। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: विष योग स्वयं को तनाव देगा। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहंे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलता रहेगा।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक कायरें मंे रुचि लेंगे। भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक कार्यो में भरपूर सफलता मिलेगी।

धनु: आर्थिक मामलों मंे सुधार होगा, लेकिन वाणी पर संयम न रखने से अपनों से तनाव मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मकर: आर्थिक स्थिति मंे सुधार होगा। पारिवारिक सहयोग रहेगा। रचनात्मक कायरें मंे प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र मंे प्रगति होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन विष योग होने के कारण से व्यर्थ का तनाव मिल सकता है। संयम रखें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.