Move to Jagran APP

Aaj ka rashifal 30 June 2022: जून माह का आखिरी दिन, इन राशियों को मिलेगा अपार धन

Aaj ka rashifal 30 June 2022 जून माह का आखिरी दिन कई राशियों के लिए खास होने वाला है। वहीं कई लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 07:15 AM (IST)
Aaj ka rashifal 30 June 2022:  जून माह का आखिरी दिन, इन राशियों को मिलेगा अपार धन
Aaj ka rahsifal 30 june 2022: जानिए गुरुवार का राशिफल

नई दिल्ली,  Aaj ka rahsifal 30 th june 2022: 30 जून गुरुवार का दिन के साथ आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10:45 AM तक रहेगी उसके बाद द्वितीय तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिये,गृह प्रवेश, गृह निर्माण, किसी वस्तु की खरीद बिक्री, वाहन खरीदना,सोना चांदी , अचल संपत्ति आदि खरीदना, किसी महत्वपूर्ण व्यवसाय का शुभारम्भ आदि करने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ फल लेकर आ रहा है।दिन आपके अपेक्षाओं से बेहतर रहेगा। आपकी बनाई योजनाओं में सफलता मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में दिन अति व्यस्त रह सकता है मेहनत का फल मिलेंगे। व्यापारी वर्ग पूंजी निवेश करने से पहले किसी की राय लें। स्वास्थ्य में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आप शारीरिक आलस्य से घिरे रहेंगे। दिन अस्त व्यस्त रह सकता है। चीजें इधर उधर रखकर भूल सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेंगी। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा काम का बोझ महसूस करेंगे। बड़े आर्थिक फैसले टाल दें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता। सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी घर में सुख शांति रहेंगी माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है आपसी समझ बढ़ेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आर्थिक स्थित बेहतर होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन खास रहेगा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध प्राप्त हो सकता है धन लाभ के अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने उलझे कार्य बनते हुए नजर आएँगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक क्षेत्र में किसी की सहायता से बिगड़ा काम काम बन सकता है। सेहत में सुधार होगा। शत्रु पक्ष परास्त होगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है संयम से काम लें। प्रेम संबंधों में मतभेद रहेगा वाणी पर कंट्रोल रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सबका मन अपनी वाणी से जीत लेंगे। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य पूर्ण होंगे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे। खर्चों में अधिकता रहेंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कला के क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। कोई नया मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के बाद किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा मन में किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में सोच समझकर पूंजी निवेश करें। छात्रों को कड़ी मेहनत से ही फल मिलेगा, काम अपनी इच्छा अनुसार होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस कर्मियों को काम में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो जाएंगी । भाई बहनों में किसी चीज़ को

लेकर खटपट हो सकती है। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा और सुख शांति रहेंगी ।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपका दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक रूप से दिन ठीक-ठाक है। किसी महत्वपूर्ण काम को करने से पहले जीवनसाथी की राय लें। किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को प्रोत्साहन मिलेगा मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जो भी काम करना चाहेंगे उसको समय से पहले पूरा कर लेंगे। किसी मनोरंजन के कार्यों में शामिल होने का  मौका मिलेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से किसी खास मामले में मदद मिलेगी। आर्थिक मामले सामान्य रहेंगे। खर्चों पर लगाम लगाएं। माता पिता और भाई बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्रों को आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में चल रही तनाव भी समाप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से देखा जाए तो आज का दिन फलदायक साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करने पर फल अच्छा मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए धन लाभ की भी संभावना है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। छोटी या बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का पूर्ण

रूप से सहयोग प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज दिन शुभ और फलदायी होगा। किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता रह सकती है। कार्य सफल होने पर मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं और तरक्की की भी संभावना है। आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखने की पूरी कोशिश करें। छात्रों को परिश्रम अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिजनों के साथ किसी कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति चिंता का विषय बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को किसी समस्या का सामना करना पड़  सकता है। व्यापारी वर्ग कारोबार की योजना बना कर नए कार्यों की शुरुआत भी कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा भी फलदायक रहेंगी। छात्रों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। बड़े भाई, बहन और मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में छोटी मोटी बात पर मतभेद हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी पर उन्हें सावधानी से करने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास से जिसका में जुड़ेंगे, उस काम में सकारात्मक फल मिलने की संभावना है। फिजूल के खर्चों से आज दूर रहे। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना रहेंगी और मानसिक बोझ भी महसूस कर सकते हैं। जो छात्र किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ हो। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.