Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 21 June 2022: कर्क राशि के जातकों की तरक्की के खुलेंगे नए रास्तें, वहीं इन्हें मिल सकती हैं नई नौकरी

Aaj Ka Rashifal 21 June 2022 मंगलवार का दिन उन लोगों के लिए अच्छा जाने वाला है जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं। इसके अलावा अपने गुस्से को कंट्रोल रखें वरना अच्छे खासे रिश्ते में दरार पड़ सकती है। जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा मंगलवार का दिन।

By Shivani SinghEdited By: Published: Tue, 21 Jun 2022 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jun 2022 07:28 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 21 June 2022: कर्क राशि के जातकों की तरक्की के खुलेंगे नए रास्तें, वहीं इन्हें मिल सकती हैं नई नौकरी
Aaj Ka Rashifal 21 June 2022: जानिए मंगलवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 21 June 2022: आज 21 जून का दिन के साथ आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग रही है । आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों, सभी महत्वपूर्ण व्यवसाय के लिए, एवं नवीन कार्य आरंभ करने के लिए शुभ है l आज किसी विशेष विषयों पर चर्चा के लिए, वास्तुकला के लिए और नृत्य कला से संबंधित गतिविधियों के लिए अति शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा मंगलवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नया उछाल आ सकता है, जिम्मेदारी भरा पद प्राप्त होगा।व्यापारिक योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। विवादास्पद मामलों से दूर रहे अन्यथा आप की छवि धूमिल हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है मनपसंद को ज्वाइन कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है अब उसी समझदारी में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपका दिन ठीक ठाक ही रहेगा। व्यावसायिक दृष्टि से सकारात्मक विकास की संभावना है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है। आपके स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा। परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय अच्छा है, फल अच्छा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ नरमी से बात करें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, उनके साथ समय अच्छा बीतेगा। परिजनों से मतभेद हो सकता है फिजूल की बहस से बचने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए देना अच्छा अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता आ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन छोटी मेहनत करने पर बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। बहुत समय से जो लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, उन्हें इच्छित परिणाम मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। छात्रों को अध्यापकों से सहायता प्राप्त होगी। जिससे उनकी पढ़ाई लिखाई में मदद होगी। परिवार

में दिन सामान्य बीतेगा पति-पत्नी से बहस हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी तरक्की के कई नए रास्ते खुल सकते हैं। ऑफिस कर्मियों को उच्च अधिकारियों का प्रोत्साहन और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी पूंजी निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह पर ध्यान दें। शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। माता पिता की सेहत में सुधार आएगा। विदेश यात्रा या फिर दूर देश से अच्छे समाचार मिलने की संभावना है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा नहीं है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन शुभ और फलदायी होगा। किसी बात को लेकर मन में उत्सुकता रह सकती है। कार्य सफल होने पर मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं और तरक्की की भी

संभावना है। आज के दिन अपने गुस्से पर काबू रखने की पूरी कोशिश करें। छात्रों को परिश्रम अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। किसी पुराने दोस्त से मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिजनों के साथ किसी कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन भी अच्छारहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति चिंता का विषय बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग कारोबार की योजना बना कर नए कार्यों की शुरुआत भी कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा भी फलदायक रहेंगी। छात्रों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। बड़े भाई, बहन और मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में छोटी मोटी बात पर मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज दिन शुभ है। विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी पर उन्हें सावधानी से करने की आवश्यकता है। आप अपने आत्मविश्वास से जिसका में जुड़ेंगे, उस काम में सकारात्मक फल मिलने की संभावना है। फिजूल के खर्चों से आज दूर रहे। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना रहेंगी और मानसिक बोझ भी महसूस कर सकते हैं। जो छात्र किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ हो। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से छोटी मोटी बात पर मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खास रह सकता है। कई बड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने में विशेष सफलता प्राप्त होगी। कारोबार अच्छा चलेगा धन प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर कोई नया बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो यह समय शुभ है। शारीरिक व मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा और किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन मानसिक चिंताओं से घिरे रहेंगे।आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। कार्यक्षेत्र में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष हानि पहुंचा सकता है। आर्थिक निवेश में रुकावट उत्पन्न होगी। आय की कमी महसूस कर सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में गतिरोध पैदा होंगे पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। खर्चों की अधिकता के चलते बैंक बैलेंस हिल सकता उधार देने से बचें। आज के सिलसिले में की गई। यात्रा थका देने वाली रहेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा संतान पक्ष से मन चिंतित रह सकता है। दाम्पत्य जीवन में तनाव महसूस करेंगे संयम से काम लें। प्रेम संबंधों के लिए दिन कुछ खास नहीं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा किंतु भावनात्मक रूप से आज परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दिन भागदौड़ भरा रह सकता है, काम का बोझ महसूस करेंगे जिसके चलते व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है। बेवजह किसी बहस में न पड़े शांति से काम लें। किसी नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन छोड़ दें आर्थिक नुकसान हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन कठिन रहेगा मेहनत अधिक व सफलता कम मिलेगी। पारिवारिक जीवन ठीक ठाक रहेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आपसी टकराव रह सकता है, संयम से काम लें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है साथी की तलाश पूरी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में तेजी आएगी सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं, खानपान मैं सावधानी बरतें। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन कठिनाई भरा है आपसी मतभेद रह सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नवीन आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगे।व्यापारियों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी पूर्व में की गई योजनाएं फलीभूत होंगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है । छात्रों के लिए यह दिन अच्छा है। मित्रों के साथ समय बीत सकता है।अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।परिवार में सुख शांति रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।प्रेम संबंधों के लिए दिन कठिनाई भरा रहेगा धैर्य से काम लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.