Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 19 Jan 2022: कुंभ राशिवालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ की संभावना है

Aaj Ka Rashifal 19 January 2022 पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 19 जनवरी 2022 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 09:15 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 19 Jan 2022: कुंभ राशिवालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ की संभावना है
Horoscope Today: कुंभ राशिवालों की पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ की संभावना है

Aaj Ka Rashifal 19 January 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग –

आज की ग्रह स्थिति: 19 जनवरी, 2022 बुधवार माघ मास कृष्ण पक्ष प्रतिपदा की तिथि।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: प्रतिपदा तिथि वृद्धि।

राशिफल -

मेष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों मंे सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृष: जीविका के क्षेत्र मंे प्रगति होगी। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है, लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किए कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यो में आशातीत प्रगति होगी।

कर्क: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा, लेकिन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मंे अधिक श्रम करने की आवश्यकता है। पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है।

सिंह: जीविका के क्षेत्र मंे आशातीत सफलता मिलेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

कन्या: आर्थिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। संयम से काम लें। ईश्वर की आराधना करें।

तुला: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रिश्तों मंे निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी।

वृश्चिक: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों मंे प्रगति होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं। संयम बरतें।

धनु: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

मकर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संबंधित अधिकारी या पिता से मतभेद हो सकते हंै। व्यावसायिक जोखिम न लें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों मंे प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति को टालें। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मीन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों मंे जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.