Move to Jagran APP

Aaj ka Rashifal 18 April 2022: वृश्चिक राशि के जातकों को मिल सकता है पार्टनर से धोखा, वहीं इन्हें मिलेगा आर्थिक लाभ

Aaj ka Rashifal 18th April 2022 आज का दिन नौकरी करने वाले के लिए काफी अच्छा है। क्योंकि बॉस उनके काम से खुश नजर आएंगे। वहीं इन राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीताएंगे। जानिए राशि के अनुसार आपका कैसा बीतेगा सोमवार का दिन।

By Shivani SinghEdited By: Published: Mon, 18 Apr 2022 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 18 Apr 2022 08:01 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 18 April 2022: वृश्चिक राशि के जातकों को मिल सकता है पार्टनर से धोखा, वहीं इन्हें मिलेगा आर्थिक लाभ
Aaj ka Rashifal 18 April 2022: जानिए सोमवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj ka Rashifal 18 April 2022: आज सोमवार का दिन के साथ वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है जो शाम 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीय तिथि लग रही है। आज का दिन स्थायी प्रतिष्ठानों, कारखानों, वह घरों आदि की नींव रखने के लिए अच्छा दिन है। आज विवाह नौकरी प्रारंभ करने के लिए भी अच्छा दिन है। आज का योग शुभ है सभी प्रकार के शुभ कार्य करने के लिए दिन अच्छा है। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा बीतेगा आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। भाग्य से धन लाभ हो सकता है। नौकरी व्यापार में कोई बड़ा सौदा या पूंजी निवेश करने से पहले उसके छुपे हुए पहलुओं पर अवश्य गौर करें। अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में समय लगा सकते हैं। मित्रों के साथ समय बीतेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है कोशिशें सफल रहेंगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आप के लिए शुभ है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं फायदेमंद साबित होंगी। नौकरी व्यापार के लिए देना अच्छा है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। परिवार में माता पिता की सेहत को लेकर तनाव हो सकता है स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है कहीं बाहर घूमने फिरने भी जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी, साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कार्य क्षेत्र में आज का दिन बेहतर रहेगा। कोई नया अनुबंध प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल है ।विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए समय अच्छा है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान की तरफ से प्रसन्नता प्राप्त होगी। पति पत्नी साथ में अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सुख शांति से बीतेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सभी अटकें कार्य समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में ज्यादातर काम आसानी से और शांति से निपट जाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी नई आर्थिक योजना पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को मेहनत का फल प्राप्त होगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। पति पत्नी के बीच आपसी सहमति रहेगी। प्रेम संबंधों में कहासुनी हो सकती है कुछ बातों को इग्नोर कर के चले।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है सहकर्मी का काम अटका सकते हैं। अनावश्यक खर्चों की वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक माहौल में सकारात्मक बदलाव आएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज भाग्य आप का पूरा साथ देगा पूर्व में अटके कई कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में जिस मौके का आपको इंतजार था वह मौका मिलेगा सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। भूमि भवन वाहन आदि खरीदने के योग है। अचानक से कोई फायदा मिल सकता है। छात्रों के लिए आज दिन अच्छा है मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। घर परिवार में माहौल आनंदपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है प्रेम संबंधों में प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आप के लिए भाग्यशाली साबित होगा। कठिन से कठिन परिस्थितियों आपके फेवर में बदल जाएगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति करेंगे। नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। लाभ होगा। यदि कोई नया बिज़नेस आरंभ करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। घर परिवार में सुख शांति रहेंगी संतान सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रोफेशनल जीवन व व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें। आर्थिक लाभ की स्थितियां बन रही है। नई योजनाओं पर धन लगाएंगे। काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो लाभदायक सिद्ध होंगी। नौकरी व्यापार में नए अवसर लगेंगे धन लाभ हाथ आएंगे। छात्र पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देंगे। पारिवारिक माहौल ठीक रहेगा। पति पत्नी में अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है मिल सकता है प्रेम में धोखा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा बीतेगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। उच्चाधिकारियों से मदद प्राप्त होगी। नौकरी व्यापार में समय अच्छा है। कोई नया बिज़नेस प्रपोजल मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग का समय पढ़ाई लिखाई में बीतेगा। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा किसी पार्टी में जाने का प्रोग्राम बन सकता है पति पत्नी में आपसी समझ बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मनमुटाव दूर होगा प्रेमी से उपहार मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपका दिन शुभ रहेगा जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी जिन्हें सहजता से पूरा करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो आज का दिन सही है नतीजा आपके फेवर में रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी वाद विवाद व तकरार से दूर रहे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में नयापन लाने के लिए प्रयास करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा । आर्थिक स्थिति में सुधार होगा आकस्मिक धन लाभ की स्थिति बन रही है। खर्चों पर कंट्रोल करें अन्यथा बजट बिगड़ सकता है नौकरी व्यापार में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी आप के लिए चुनौती खड़ी कर सकते हैं सतर्क रहें। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो सकता है जीवनसाथी से गर्मागरम बहस हो सकती है। संयम से काम लें। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ के कई अवसर आपके हाथ आएंगे। नौकरी व्यापार में किसी बड़े बिज़नेस प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं। भूमि भवन खरीदने का विचार बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। परिवार में सुख शांति रहेगी किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्तों में दूरियां खत्म होंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है उपहार भी मिल सकता है।

Pic Credit- Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.