Move to Jagran APP

Aaj ka Rashifal 16 May 2022: मीन राशि वालों को होगा अप्रत्याशित धन लाभ, तो कुंभ राशि वाले पैसों के लेनदेन को लेकर रहें सावधान

Aaj ka Rashifal 16 May 2022 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए बेहद खास बीत सकता है। कुछ राशियों को हर काम में सफलता मिल सकती है। वहीं कुछ राशि के जातक पैसों को लेकर सावधानी बरतें। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 07:41 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 16 May 2022: मीन राशि वालों को होगा अप्रत्याशित धन लाभ, तो कुंभ राशि वाले पैसों के लेनदेन को लेकर रहें सावधान
Aaj ka Rashifal 16 May 2022: जानिए रविवार का राशिफल

नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 16th May 2022: आज 16 मई सोमवार कs दिन, बैसाख मास, शुक्लपक्ष की पूर्णिमा तिथि 9:45 AM तक रहेगी। उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग रही है। आज का दिन धार्मिक अनुष्ठानों, दान, पूजा, व हवन आदि सभी शुभ कार्यों को करने के लिए अच्छा है। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में सभी काम बेहतर तरीके से पूरे होंगे। साझेदारी के व्यापार में लाभ प्राप्त होगा धनलाभ के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। कुछ जरूरी दस्तावेजों को इधर उधर रखकर भूल सकते हैं, तो धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं, क्रोध पर नियंत्रण रखें। घर में मेहमानों का आवागमन होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर है साथ में समय बिताएंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी व स्वास्थ्य लाभ भी होगा। कार्यक्षेत्र में आपके भरपूर आत्मविश्वास से सभी प्रभावित होंगे, मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज असमंजस्य की स्थिति में कोई निर्णय न लें अन्यथा पैसा फंस सकता है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले आपके फेवर में होंगे। पैसों के लेन देन में सावधानी बरतें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव रह सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है आपसी मनमुटाव खत्म होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं सावधानी बरतें। आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस आने में मुश्किल रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरे होंगे। सहकर्मियो का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक ग्रंथों को पढ़ने में रुचि जगेगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है पढ़ने लिखने में मन लगेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है प्रिय जन शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण थकान महसूस कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी वर्ग सोच समझकर ही बड़ा पूंजी निवेश करें। उच्च शिक्षा के लिये विदेश जाने के इच्छुक छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी दाम्पत्य जीवन मधुर बनेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय परेशानी भरा है आपसी तनाव बढ़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा किंतु घरेलू मोर्चे पर आज मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम होगा पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। शत्रु पक्ष परास्त होगा। सभी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक गतिविधियों में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। खासतौर पर अहम आर्थिक सौदों करते समय किसी की सलाह अवश्य लें। अतिआत्मविश्वास और क्रोध की अधिकता के कारण घर परिवार में मतभेद रह सकता है वाणी पर संयम रखें। दाम्पत्य जीवन में तनाव रह सकता है जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरीष्ठ अधिकारियों से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी पुराने व्यापारिक दे का लाभ प्राप्त होगा। शेयर मार्केट, सट्टा बाजार से जुड़े लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आर्थिक निवेश फायदेमंद रहेंगे छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे परिवारजनों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बढ़िया है आपसी नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक जीवन एवं व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा किंतु खर्चों की अधिकता के चलते जेब ढीली रह सकती है। खर्चों पर कंट्रोल रखें। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य सामान्य गति से चलेंगे। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। छात्रों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार में शांति रहेंगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रिय जन शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी आय के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आज का दिन फायदेमंद रहेगा आर्थिक योजनाओं में पूँजी निवेश कर सकते हैं। जो आगे चलकर लाभदायक रहेंगे। व्यापारी वर्ग आज किसी कंपनी सेकोई बड़ा अनुबंध कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जनों के साथ समय बिताएंगे माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्यजीवन से तनाव खत्म होगा आपसी समझ बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर है बाहर घूमने जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन ठीक ठाक बीतेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगी। व्यापारिक गतिविधि सामान्य रूप से चलेंगी। बीमे और टैक्स से जुड़े मामलों पर सावधानी बरतें। बेवजह किसी लड़ाई झगड़े का हिस्सा न बनें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज भाग्य आपका पूरा-पूरा साथ देगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे सभी का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे, समाज में मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी वालों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा है, पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। परिवार में हर्ष उल्लास रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा पारिवारिक जिम्मेदारी का निर्वाहन करेंगे। यह समय अच्छा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन छुटपुट परेशानी लेकर आ सकता है। आज आप काफी भावनात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में छोटी मोटी बातों पर प्रतिक्रिया न करें, संयम से काम लें, बैंक से जुड़े लेनदेन में काफी सावधानी रखने की आवश्यकता है। यथार्थवादी रवैया अपनाएं। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में कोई बड़ा रिस्क ना लें अभी जैसा चल रहा है चलने दें। कामकाज के सिलसिले में अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में अशांति का माहौल रहेगा संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में छिटपुट मतभेद रह सकता है भावनाओं में बहकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्य क्षेत्र में भरपूर आत्मविश्वास से सभी कार्य पूरे करेंगे, सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा,  सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को नए व्यापार में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी धनलाभ के योग बने हैं। बेरोज़गारों को बेहतर रोजगार प्राप्त होंगे। साहित्य जगत से जुड़े लोगों का समय अनुकूल है मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतर साबित होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.