Move to Jagran APP

Aaj ka rashifal 1st December 2022: वृषभ राशिवालों को मिलेगी आर्थिक सफलता, तो इस राशि को रहना होगा सचेत

Aaj ka rashifal 1st December 2022 साल 2022 के दिसंबर माह के पहले दिन कई राशियों के लिए खास होने जा रहा है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कामों महत्वपूर्ण व्यवसायों की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा। जानिए राशि अनुसार गुरुवार का राशिफल।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 01 Dec 2022 12:00 AM (IST)Updated: Thu, 01 Dec 2022 04:41 AM (IST)
Aaj ka rashifal 1st December 2022: वृषभ राशिवालों को मिलेगी आर्थिक सफलता, तो इस राशि को रहना होगा सचेत
Aaj Ka Rashifal 1 December 2022: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन।

नई दिल्ली। Aaj ka rashifal 1st December 2022: आर्थिक पक्ष की ओर से दिसंबर महीने का पहला दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। हालांकि कुछ राशियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। वहीं, कई राशिवालों को गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में आइए जानें 1st दिसंबर यानी गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। आइए जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका गुरुवार का दिन।

loksabha election banner

आज की ग्रह स्थिति: 01 दिसंबर, 2022 गुरुवार मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष अष्टमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: दुर्गाष्टमी।

विशेष: पंचक, नवमी तिथि क्षय।

कल 02 दिसंबर 2022 का पंचांग

कल का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: नवमी तिथि क्षय।

विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की दशमी 29 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 29 घंटे 45 मिनट तक, तत्पश्चात् रेवती नक्षत्र वज्र योग 07 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात सिद्ध योग मीन में चंद्रमा।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

गजकेसरी योग आर्थिक मामलों में सुधार देगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा जिससे व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसी बात होगी जो आपके हित में न हो। संबंधों में निकटता आएगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

विरोधी या स्वास्थ्य तन और मन को कमजोर करेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। गजकेसरी योग व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

गजकेसरी योग से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

आज का भविष्यफल - के. ए. दुबे पद्मेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.