Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 04 December 2022: आज इन राशियों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, देखिए आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 04 December 2022 राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य आर्थिक व जीविका के क्षेत्र में इन राशियों को प्रगति दिखाई देगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन।

By Shantanoo MishraEdited By: Published: Sun, 04 Dec 2022 12:00 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2022 05:02 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 04 December 2022: आज इन राशियों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, देखिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 04 December 2022: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 04 December 2022: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है. ग्रह नक्षत्रों के चाल पर राशिफल का आंकलन किया जाता है. आज 04 दिसंबर, 2022 रविवार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन। आज अखंड द्वादशी व्रत रखा जाएगा। इसके साथ आज के दिन भद्रा प्रात: 05:35 बजे तक रहेगा। आज का दिन सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है. साथ ही कुछ राशियों को जीविका और धन के क्षेत्र में प्रगति होगी पंचांग के अनुसार आज राहुकाल शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक और दिशाशूल पश्चिम होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। शुक्र बुध की युति से मांगलिक कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

शुक्र व बुध की युति स्वास्थ्य पर आसर डालेगी। संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिल सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

शुक्र व बुध की युति आर्थिक रूप से उत्तम होगी। मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

पारिवारिक मामलों में तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण कष्ट मिल सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। भाई-बहन का सहयोग रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.