Move to Jagran APP

09 मई 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों की बिनजेस में तरक्की होगी, मैत्री संबंध मधुर हो सकते हैं

Horoscope Today पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 09 मई 2020 का राशिफल।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 09 May 2020 04:46 AM (IST)Updated: Sat, 09 May 2020 04:47 AM (IST)
09 मई 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों की बिनजेस में तरक्की होगी, मैत्री संबंध मधुर हो सकते हैं
09 मई 2020 का राशिफल: मीन राशि वालों की बिनजेस में तरक्की होगी, मैत्री संबंध मधुर हो सकते हैं

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09.00 बजे से 10.30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: देवर्षि नारद जयंती।

आज की भद्रा: रात्रि 09.11 मिनट से 10 मई को प्रात: 08.05 बजे तक।

विशेष: बुध वृष राशि में।

राशिफल

मेष: पारिवारिक सहयोग से रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। महात्वाकांक्षा में वृद्धि होगी। उसको कार्य रूप में पर्णित करने पर ही सफलता संभव है।

वृष: रिश्तेदार या आधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन: केतु और चंद्रमा की युति व्यर्थ के पारिवारिक जीवन में तनाव दे सकती है। समझौते के प्रवृत्ति आपके लिए हितकर होगी।

कर्क: रोग या विरोधी तनाव का कारण हो सकता है। भावुकता मे कोई कार्य न प्रारंभ करें और न ही दूसरे के मामले में हस्तक्षेप करें।

सिंह: शिक्षा के लिए स्वयं की दिशा तय करें। आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग आपके लिए लाभप्रद होगा। आशावान बनें और दूसरों को संबल दें।

कन्या: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। कुछ समस्याएं भी रहेंगी, लेकिन आत्मबल से और पारिवारिक सहयोग से उन पर विजय प्राप्त होगी।

तुला: अपने पुरुषार्थ और आंतरिक ऊर्जा से अपनी समस्या का निदान करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति भयग्रस्त न रहें। उसका निदान करें।

वृश्चिक: वाणी पर संयम रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। चंद्र केतु की युति संयम के प्रवाह में वृद्धि कर सकती है, उस पर अंकुश लगाना हितकर होगा।

धनु: दिवा स्वप्न कुछ क्षणों को सुख दे सकता है, लेकिन परिणाम शून्य होते हैं। ऐसी ही स्थिति चंद्र केतु की युति आज बना रही है।

मकर: जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्न हो सकते हैं। फिर भी संयम रखें। पारिवारिक वातावरण को प्रदूषित न होने दें। ईश्वर की आराधाना में मन लगाएं।

कुंभ: कर्मक्षेत्र मे बाधाएं प्रगति के रास्ते को रोकने में आपकी ऊर्जा के प्रभाव में क्षीण होंगी। मन को अधिक से अधिक मजबूत रखें।

मीन: व्यावसायिक प्रगति होगी। उस दिशा में चिंतन करें। मैत्री संबंध मधुर हो सकते हैं। उत्तम भोजन मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.