09 जनवरी 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों का दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, अपने सामान की सुरक्षा करें
Horoscope Today 9 जनवरी 2020 के दिन कैसा रहेगा आपका हाल। पंडित के ए दूबे पद्मेश से बता रहे हैं आज का राशिफल।
राशियों का असर
12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।
आज की भद्रा: रात्रि 02:34 बजे से 10 जनवरी को दोपहर 01:46 बजे तक।
राशिफल
मेष: पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें।
मिथुन: दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, लेकिन अपने सामान की सुरक्षा करें।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
सिंह: संबंधों में मधुरता आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी प्रियजन से अचानक भेंट होगी।
कन्या: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
तुला: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।
वृश्चिक: कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यापार में निवेश न करें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी।
मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतने की आवश्यकता है।
मीन: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक सफलता होगी। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।