Move to Jagran APP

8 फरवरी 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों की आर्थिक योजना फलीभूत होगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं आज 8 फरवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं किस्मत के सितारे?

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 09:08 AM (IST)
8 फरवरी 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों की आर्थिक योजना फलीभूत होगी
8 फरवरी 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों की आर्थिक योजना फलीभूत होगी

राशियों का असर

prime article banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

राशिफल 8 फरवरी 2020

आज की ग्रह स्थिति : 8 फरवरी 2020 शनिवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम। 

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज की भद्रा : सायं 04:02 बजे से रात्रि के 02:33 बजे तक। 

कल 9 फरवरी 2020 का पंचांगकल का दिशाशूल : पश्चिम। 

कल का पर्व एवं त्योहार : रविदास जयंती, भैरव जयंती, माघी पूर्णिमा। विक्रम संवत 2076, शके 1941, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 13 घंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा, आश्लेषा नक्षत्र 19 घंटे 43 मिनट तक तत्पश्चात मघा नक्षत्र, सौभाग्य योग 15 घंटे 28 मिनट तक तत्पश्चात शोभन योग, कर्क में चंद्रमा 19 घंटे 43 मिनट तक तत्पश्चात सिंह में।

मेष : पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति सचेत रहें। 

मिथुन : जीवनसाथी के कारण तनाव मिल सकता है। जबकि आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासनसत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संबंधों में निकटता आएगी।

सिंह : सृजनात्मक, रचनात्मक, शिक्षा की दिशा में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा लेकिन अज्ञात शत्रु के कारण तनाव रहेगा।

कन्या : कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

तुला : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक श्रम की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। 

धनु : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर : शासनसत्ता का सहयोग रहेगा। मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी लेकिन पारिवारिक कलह के प्रति सचेत रहें। 

कुंभ : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मीन : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। किसी रिश्तेदार या मित्र के कारण तनाव मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK