Move to Jagran APP

07 मई 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन धैर्य से काम करना होगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 07 मई 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 07 May 2020 06:52 AM (IST)Updated: Thu, 07 May 2020 06:52 AM (IST)
07 मई 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन धैर्य से काम करना होगा
07 मई 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों को कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन धैर्य से काम करना होगा

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: बुध पूर्णिमा, वैशाखी पूर्णिमा।

विशेष: कुर्म जयंती

आज की भद्रा: प्रात: 05 बजकर के 59 मिनट तक।

राशिफल

मेष: कुछ पारिवारिक और कुछ आर्थिक समस्याएं रहेंगी, लेकिन बुधादित्य योग आत्मबल देगा। इस कारण से समस्या का समाधान निकालने में सक्षम होंगे।

वृष: दाम्पत्य जीवन के लिए उत्तम है। विरोधी परास्त होंगे। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है।

मिथुन: राहु और चंद्रमा का षणाष्टक योग मानसिक तनाव देता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भविष्य में समस्या का निदान होगा।

कर्क: संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है। पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग लेने मे सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे और पारिवारिक व्यक्ति से ही तनाव मिलेगा। रोग या विरोधी के कारण भी चिंतित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

कन्या: किसी तरह का जोखिम न उठाएं। पड़ोसी या किसी रिश्तेदार से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

तुला: गृह कार्य मे व्यस्त रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। अन्य मामलों मे टिप्पणी न करें। हस्तक्षेप न किसी के मामले में करें और न ही स्वीकार करें।

वृश्चिक: भावुकता पर नियंत्रण रखना ही हितकर होगा। स्वयं के लिए घातक हो सकता है। अध्ययन में विशेष रुचि लें। प्रयास करते रहें।

धनु: आपकी राशि पर शनि के साढ़े साती और केतु का प्रभाव है। धैर्य ही सफलता के पथ पर अग्रसर करेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

मकर: कुछ पारिवारिक और कुछ परिस्थितयां तनाव का कारण होंगी। संयम और आंतरिक ऊर्जा ही परिस्थितियों पर नियंत्रण करने में सहायक होंगी।

कुंभ: राहु और चंद्रमा का षणाष्टक योग मानिसक रूप से कमजोर करेगा और शनि की साढ़े साती होगी। अपने साथ न्याय करो और अपनों के साथ न्याय करो।

मीन: केमद्रुम योग के चलते ऐसी घटना या सूचना मिल सकती है, जिससे मन खिन्न हो जाएगा। स्वास्थ्य के प्रति जरा भी उदासीन न रहें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.