Move to Jagran APP

7 फरवरी 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मज़बूत, मिलेगा दूसरों से सहयोग

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं आज 7 फरवरी 2020 का राशिफल। जानें क्या कहते हैं किस्मत के सितारे?

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 07:34 AM (IST)
7 फरवरी 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मज़बूत, मिलेगा दूसरों से सहयोग
7 फरवरी 2020 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मज़बूत, मिलेगा दूसरों से सहयोग

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

राशिफल 7 फरवरी 2020

आज की ग्रह स्थिति : 7 फरवरी 2020 शुक्रवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम। 

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : प्रदोष व्रत। 

विशेष : मंगल धनु राशि में। 

कल 8 फरवरी 2020 का पंचांगकल का दिशाशूल : पूर्व। 

कल की भद्रा : सायं 04:02 बजे से रात्रि के 02:33 बजे तक। 

विक्रम संवत 2076, शके 1941, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 16 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात पूर्णिमा, पुष्य नक्षत्र 22 घंटे 05 मिनट तक तत्पश्चात आश्लेषा नक्षत्र, आयुष्मान योग 19 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात सौभाग्य योग, कर्क में चंद्रमा।

मेष : पारिवारिक महिला सदस्य से क्लेश मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जबकि उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। 

वृष : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग मिलेगा। 

मिथुन : यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। 

कर्क : भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। 

सिंह : यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। 

कन्या : दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

तुला : महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। 

वृश्चिक: पारिवारिक या व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

धनु : रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। 

मकर : कुछ पारिवारिक समस्य से ग्रसित हो सकते हैं। जिससे निजी सुख में व्यवधान होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। 

कुंभ : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 

मीन : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.