Move to Jagran APP

06 मई 2020 का राशिफल: कन्या रा​शि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता का योग

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 06 मई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 06 May 2020 05:54 AM (IST)Updated: Wed, 06 May 2020 05:55 AM (IST)
06 मई 2020 का राशिफल: कन्या रा​शि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता का योग
06 मई 2020 का राशिफल: कन्या रा​शि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता का योग

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री नृसिंह जयंती।

आज की भद्रा: शाम 07:45 बजे से 07 मई को प्रात: 05:59 बजे तक।

रा​शिफल

मेष: जीवनसाथी का सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन किसी अपने से तनाव भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी सुधार होगा। आर्थिक मामलों में आंशिक प्रगति होगी।

कर्क: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी, लेकिन संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य रचनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। यद्यपि कुछ पारिवारिक समस्याएं भी व्यवधान उत्पन्न कराएंगी।

कन्या: आर्थिक स्थिति में सुधार का अवसर मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

तुला: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी होगा। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: यात्र देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।

कुंभ: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, फिर भी आर्थिक तनाव रहेगा। ईश्वर की आराधना फलदायी है।

मीन: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.