Move to Jagran APP

05 मई 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों को बिजनेस में प्रयासों का लाभ मिलेगा, आर्थिक मामलों में मदद मिलेगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 05 मई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 05 May 2020 06:37 AM (IST)Updated: Tue, 05 May 2020 06:38 AM (IST)
05 मई 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों को बिजनेस में प्रयासों का लाभ मिलेगा, आर्थिक मामलों में मदद मिलेगी
05 मई 2020 का राशिफल: कर्क राशि वालों को बिजनेस में प्रयासों का लाभ मिलेगा, आर्थिक मामलों में मदद मिलेगी

राशियों का असर

prime article banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: भौम प्रदोष।

राशिफल

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें मिल सकती हैं।

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी, लेकिन संतान से तनाव मिल सकता है।

मिथुन: पिता या धर्मगुरु से सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। विरोधी परास्त होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में आंशिक सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

वृश्चिक: संबंधों में निकटता आएगी, लेकिन कोई ऐसी घटना भी घट सकती है जो आपके हित में न हो। चल या अचल संपत्ति के मामले में समझौता ही हितकर होगा।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार से जुड़े कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। धन और सम्मान में वृद्धि के योग हैं। रचनात्मक कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मीन: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आप में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.