Move to Jagran APP

31 मई 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 31 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 31 May 2021 06:24 AM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 06:45 AM (IST)
31 मई 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, शासन सत्ता का सहयोग रहेगा
31 मई 2021 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: पंचक (रात्रि के 03:59 बजे से प्रारंभ 05 जून को रात्रि के 11:28 बजे पर समाप्त)

आज की भद्रा: रात्रि के 01:06 बजे से प्रारंभ 01 जून को दोपहर 12:51 बजे पर समाप्त।

राशिफल

मेष: कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। मैत्री संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृष: पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: पारिवारिक दृष्टि से उत्तम समय है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कर्क: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

सिंह: रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

वृश्चिक: ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार से तनाव मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वाणी पर संयम रखना होगा।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में साफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। नए संबंध बनेंगे।

कुंभ: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.