Move to Jagran APP

31 मई 2020 का राशिफल: कर्क रा​शि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, भौतिक सुख में अच्छी वृद्धि होगी

Horoscope Today जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 31 मई 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 08:00 AM (IST)
31 मई 2020 का राशिफल: कर्क रा​शि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, भौतिक सुख में अच्छी वृद्धि होगी
31 मई 2020 का राशिफल: कर्क रा​शि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, भौतिक सुख में अच्छी वृद्धि होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: शुक्ला नवमी।

विशेष: शुक्र अस्त।

राशिफल

मेष: विरोधी से तनाव मिल सकता है। कोई ऐसी घटना भी हो सकती है, जिससे पारिवारिक वातावरण कलुशित हो। ईश्वर की आराधना करें, कष्ट मिटेंगे।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया प्रयास फलीभूत होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा।

मिथुन: कोई ऐसी घटना घट सकती है, जिससे आत्मबल में वृद्धि होगी। मन के अज्ञात भय पर नियंत्रण होगा। सकारात्मक सोच रखें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं। 

कर्क: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मैत्री संबंध मधुर होगा, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण मन खिन्न रहेगा। भौतिक सुख में अच्छी वृद्धि होगी। 

सिंह: रोग और विरोधी बुद्धि कौशल से परास्त होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवन में गति आएगी।

कन्या: व्यावसायिक गति बढ़ेगी। उच्च अधिकारी या राजनेता से सहयोग भी मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति में सहायक होंगे। आपसी संबंध मधुर होंगे।

तुला: रिश्तों में सुधार होगा, लेकिन पड़ोसी या आधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। पिता या धर्म गुरु से वैचारिक मतभेद होंगे। शांत रहना ही हितकर होगा।

वृश्चिक: आर्थिक स्थिति में किसी सीमा तक सुधार होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे शहर जाने की योजना को स्थगित कर दें। सचेत रहें।

धनु: महात्वाकांक्षा बढ़ेगी। पुरुषार्थ के काम करें। आर्थिक स्थिति में किसी सीमा तक सुधार होगा, लेकिन स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं।

मकर: धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

कुंभ: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे, लेकिन कोई ऐसी बात भी हो सकती है, जो आपको प्रभावित करे। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित भी रहेंगे। 

मीन: आपकी राशि से मंगल बारहवें होने से आर्थिक दबाव बनाएगा। किसी भी क्षेत्र में रिस्क न लें। धन हानि की आशंका है। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.